Headlines

Trump Rejects Iran Ceasefire Proposal


वॉशिंगटन/तेहरान6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (फाइल फोटो)

अमेरिका ईरान पर दोबारा हमले कर सकता है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के 7 दिन के सीजफायर प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रम्प ने अपने सहयोगियों से कहा है कि नवंबर में होने वाले अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ईरान पर फिर से बमबारी शुरू करनी चाहिए।

ईरान ने गुरुवार को 7 दिन का एक प्लान पेश किया था। इसके तहत संघर्ष रोकने, सातवें दिन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने और इसके बाद ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत शुरू करने की बात कही गई थी।

अराघची ने मध्यस्थों के जरिए प्रस्ताव दिया था

ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पत्रकारों से कहा था कि ईरान ने मध्यस्थों के जरिए अमेरिका को यह प्रस्ताव दिया है। उनके मुताबिक, कुछ शर्तें पूरी होने पर सातवें दिन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोला जा सकता है और उसके बाद बातचीत फिर शुरू हो सकती है।

अराघची ने कहा कि अमेरिका के मिडटर्म चुनाव से पहले समझौता हो जाए तो यह बेहतर होगा। उन्होंने बताया था कि यह योजना जून में अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते के ढांचे जैसी है।

ट्रम्प ने UN में ईरान को धमकी दी थी

22 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण के दौरान ट्रम्प ने ईरान को लेकर कड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि उनके सामने दो रास्ते हैं- ईरान के साथ ऐसा समझौता करना, जिससे वह दोबारा मजबूत हो सके, या इस्लामिक रिपब्लिक को खत्म कर देना।

ट्रम्प ने साथ ही कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि चुनाव के बाद ईरान के साथ कोई समझौता हो सकता है।

अराघची बोले- अमेरिका ने बातचीत के बीच हमला किया

जर्मनी के विदेश मंत्री योहान वाडेफुल से मुलाकात के दौरान अराघची ने कहा कि ईरान ने अमेरिका के सामने बातचीत आगे बढ़ाने के लिए अपनी शर्तें रख दी हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा बहाल करने के लिए ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई खत्म होनी चाहिए।

अराघची ने यह भी कहा कि ईरान अपने शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत के लिए तैयार है। उनके मुताबिक, बातचीत के बीच अमेरिका और इजराइल की सैन्य कार्रवाई को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

पजशकियान ने ट्रम्प पर लगाया समझौता तोड़ने का आरोप

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में जून में हुए समझौते के अमल में न आने के लिए ट्रम्प और अमेरिका को जिम्मेदार बताया।

पजशकियान ने कहा कि दोनों देशों के बीच समझौता हुआ था और ईरान आगे बातचीत के लिए अब भी तैयार है। उन्होंने दावा किया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को ईरान ने बंद नहीं किया था, लेकिन इसके बाद अमेरिका ने ईरान पर हमला किया।

उन्होंने कहा कि अमेरिका ने बातचीत के बजाय सैन्य कार्रवाई का रास्ता चुना। पजशकियान ने यह भी आरोप लगाया कि ईरान के सर्वोच्च नेता, वैज्ञानिकों, सैन्य कमांडरों और सरकारी अधिकारियों की हत्या की गई।

—————————–

यह खबर भी पढ़ें…

ईरान बोला-फिर हमला हुआ तो युद्ध हिंद महासागर तक फैलेगा: इससे भारत-चीन पर असर

ईरान ने चेतावनी दी है कि अमेरिका या इजराइल ने दोबारा हमला किया तो पश्चिम एशिया की जंग हिंद महासागर तक फैल सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.