![]()
ईरान ने धमकी दी है कि अगर दूसरे देशों ने उसके विमानों को रोका या एयरपोर्ट सुविधाएं देना बंद किया, तो वह भी क्षेत्र में हवाई सेवाओं को रोकेगा। ईरान के सुप्रीम लीडर के सलाहकार मोहम्मद मुखबर ने कहा कि अगर ईरान उड़ान नहीं भर सकता तो क्षेत्र के किसी देश को भी यह सुविधा नहीं मिलेगी। ईरान से हर दिन करीब 100 इंटरनेशनल फ्लाइट्स संचालित होती हैं, लेकिन अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद UAE, ओमान, अजरबैजान, जॉर्जिया और इराक समेत कई जगहों पर ईरानी उड़ानें रोकी गई हैं। इस बीच, अमेरिका ने ईरान की सभी एयरलाइंस को बंद कराने की धमकी दी है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि अगर ईरानी विमानों को कोई देश या कंपनी ईंधन या लैंडिंग की सुविधा देगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
Source link
ईरान बोला-हमारे विमान रोके तो किसी के उड़ने नहीं देंगे:ईरान से हर दिन 100 इंटरनेशनल फ्लाइट्स; UAE-ओमान समेत कई देशों ने उड़ानें रोकीं