Headlines

White House Guest List Revealed


बीजिंग3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ कई साल से एक अधिकारी विदेश दौरों और बड़ी बैठकों में नजर आता रहा है। वह कभी शी के पीछे खड़ा दिखा तो कभी उनके साथ बैठक में बैठा नजर आया। लेकिन चीन ने कभी सार्वजनिक तौर पर नहीं बताया कि वह कौन है और क्या जिम्मेदारी संभालता है। अब उसकी पहचान सामने आई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने शी जिनपिंग के सम्मान में पिछले हफ्ते अमेरिका में एक खास रात्रिभोज आयोजित किया था। इसमें शामिल चीनी मेहमानों की लिस्ट व्हाइट हाउस ने जारी की। इसी लिस्ट से पहली बार झोउ होंगशू का नाम और उनका पद सामने आया।

होंगशू को सेंट्रल गार्ड ब्यूरो का डायरेक्टर बताया गया है। यह विभाग चीन के राष्ट्रपति और दूसरे बड़े नेताओं की सुरक्षा करता है। झोउ इसी महीने नई दिल्ली में शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात के दौरान भी मौजूद थे।

शी जिनपिंग के भारत दौरे के समय झोउ होंगशू चीन के विदेश मंत्रालय के दो उपमंत्रियों के बीच बैठे थे। उनकी मौजूदगी के बावजूद चीन की सरकारी मीडिया ने तब उनकी पहचान नहीं बताई थी।

शी जिनपिंग के भारत दौरे के समय झोउ होंगशू चीन के विदेश मंत्रालय के दो उपमंत्रियों के बीच बैठे थे। उनकी मौजूदगी के बावजूद चीन की सरकारी मीडिया ने तब उनकी पहचान नहीं बताई थी।

सालों से शी के साथ दिखते रहे, लेकिन नाम नहीं बताया गया

झोउ होंगशू के बारे में चीन में भी बहुत कम जानकारी सार्वजनिक है। उनकी पढ़ाई, शुरुआती नौकरी और पुराने पदों का पूरा रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं बड़ी राष्ट्रीय बैठक 2022 में हुई थी। इसमें झोउ होंगशू को कांग्रेस के प्रतिनिधियों में शामिल बताया गया था। लेकिन उनकी पूरी प्रोफाइल तब भी सार्वजनिक नहीं की गई थी।

चीन के पूर्व पार्टी अधिकारी देंग यूवेन ने CNN से कहा कि सार्वजनिक रिकॉर्ड के आधार पर झोउ शायद ऐसे पहले शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों में हैं, जो इतने बड़े कूटनीतिक कार्यक्रमों में लगातार नजर आए हैं।

आखिर इस अफसर की नौकरी इतनी गुप्त क्यों है?

सेंट्रल गार्ड ब्यूरो चीन की सबसे गोपनीय सुरक्षा संस्थाओं में से एक है। यह चीन के शीर्ष नेताओं की सुरक्षा करता है। इसके अलावा बीजिंग के झोंगनानहाई परिसर की सुरक्षा से भी यह जुड़ा है। इसी परिसर में चीन के शीर्ष नेता और कम्युनिस्ट पार्टी के बड़े अधिकारी काम करते हैं।

चीन के सरकारी मीडिया ने इस ब्यूरो को पुलिस और सेना, दोनों से जुड़ी असाधारण संस्था बताया है। यहां काम करने वाले अधिकारियों के लिए देश के शीर्ष नेतृत्व का भरोसा बेहद जरूरी माना जाता है।

इसी वजह से इस संस्था के अधिकारियों की जानकारी आम लोगों के सामने बहुत कम आती है। खासकर उन अधिकारियों के बारे में जानकारी और भी सीमित रहती है, जो सीधे शी जिनपिंग की सुरक्षा और कार्यक्रमों से जुड़े हैं।

2018 से अलग-अलग मौकों पर शी के साथ दिखे

झोउ की मौजूदगी का रिकॉर्ड कई साल पुराना है। 2018 में चीन की सेना के नॉर्दर्न थिएटर कमांड के निरीक्षण के दौरान वह तत्कालीन सेंट्रल गार्ड ब्यूरो प्रमुख वांग शाओजुन के साथ नजर आए थे। दोनों ने उस समय सैन्य वर्दी पहन रखी थी।

2019 में शी जिनपिंग जब नेपाल की तत्कालीन राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी से काठमांडू में मिले थे, तब भी झोउ उनके पीछे बैठे दिखाई दिए थे।

2023 में सैन फ्रांसिस्को में हुए एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग यानी एपीईसी सम्मेलन के दौरान भी वह शी के साथ नजर आए।

इन मौकों की वजह से यह अनुमान लगाया जाता रहा है कि झोउ का पुराना करियर चीन की सेना यानी पीएलए से जुड़ा रहा होगा। हालांकि उनके पुराने पदों की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

झोउ से पहले वाले अफसर की मौत भी रही रहस्य

झोउ से पहले सेंट्रल गार्ड ब्यूरो के डायरेक्टर वांग शाओजुन थे। अप्रैल 2023 में उनकी मौत हो गई थी।

चीन के सरकारी मीडिया ने उनकी मौत की जानकारी करीब तीन महीने बाद दी थी। मौत की वजह किसी बीमारी को बताया गया, लेकिन बीमारी का नाम नहीं बताया गया।

उनकी मौत के बाद ही सरकारी मीडिया ने पहली बार आधिकारिक तौर पर बताया कि वांग सेंट्रल गार्ड ब्यूरो के डायरेक्टर थे। इसके बाद उनके उत्तराधिकारी के नाम की सार्वजनिक घोषणा नहीं हुई थी।

माओ के बॉडीगार्ड से जुड़ा है इस ब्यूरो का इतिहास

सेंट्रल गार्ड ब्यूरो की स्थापना 1950 में हुई थी। इसकी जड़ें चीन के गृहयुद्ध के दौर तक जाती हैं।

इसके पहले प्रमुख वांग दोंगशिंग थे। वह माओत्से तुंग के निजी अंगरक्षकों में शामिल थे।

बाद में वांग दोंगशिंग कम्युनिस्ट पार्टी के उपाध्यक्ष और पार्टी की पोलित ब्यूरो स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य भी बने।

2014 में चीन के सरकारी मीडिया से जुड़े एक लेख में बताया गया था कि सेंट्रल गार्ड ब्यूरो चीन के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय के ढांचे में आता है और इसे ब्यूरो 9 भी कहा जाता है। हालांकि यह मंत्रालय से अलग तरीके से काम करता है और शीर्ष नेतृत्व को जवाब देता है।

अगली पार्टी कांग्रेस से पहले झोउ पर नजर

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की 21वीं राष्ट्रीय कांग्रेस अगले साल अक्टूबर में होने वाली है। यह हर पांच साल में होने वाली बड़ी बैठक है, जिसमें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में बदलाव हो सकते हैं।

मौजूदा कई वरिष्ठ नेता तब 70 साल से ज्यादा उम्र के हो जाएंगे। इनमें चीन के शीर्ष राजनयिक वांग यी भी शामिल हैं, जो अगले साल 73 साल के हो जाएंगे।

ऐसे में पार्टी के युवा अधिकारियों की भूमिका पर भी नजर रहेगी। झोउ की हालिया सार्वजनिक मौजूदगी को भी इसी संदर्भ में देखा जा रहा है।

हालांकि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि उन्हें आगे कौन सा पद मिलेगा या उनकी जिम्मेदारी कितनी बढ़ेगी।

व्हाइट हाउस के बैंक्वेट में झोउ के अलावा चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग, विदेश मंत्रालय के प्रोटोकॉल प्रमुख होंग लेई और शी जिनपिंग के निजी सचिव लू लुहुआ भी मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.