Headlines

महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें:18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे लोग




महाराष्ट्र के अमरावती जिले में धामणगांव रेलवे के पास समृद्धि महामार्ग पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से पिकअप वैन को टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक, हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, पिकअप में श्रद्धालु शेगांव से वर्धा की ओर दुर्गा देवी की मूर्ति लेकर जा रहे थे। समृद्धि महामार्ग के चैनल 97 के पास पिकअप की रफ्तार कम थी। उसके पीछे ट्रॉली भी लगी हुई थी। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रॉली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। सभी घायलों को इलाज के लिए वर्धा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, पिकअप की कम रफ्तार और पीछे लगी ट्रॉली के कारण ट्रक ड्राइवर का अंदाजा चूक गया, जिससे हादसा हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *