- Hindi News
- Sports
- Brazil Football Team Diet In Kolkata | Friendly Match Training Update
4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

ब्राजील फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों को दिन में करीब 5 बार खाना दिया जा रहा है। खाने में तेल की मात्रा बेहद कम रखी जा रही है और खाना पकाने में मुख्य रूप से ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल हो रहा है। टीम के अपने शेफ और न्यूट्रिशनिस्ट हर मील की निगरानी कर रहे हैं।
ब्राजील टीम भारत के खिलाफ फ्रेडली मैच खेलने के लिए कोलकता आई है। यह मैच 3 अक्टूबर को कोलताता में खेला जाना है।
मछली और सी-फूड पर खास जोर, लंच-डिनर में राइस से चिकन तक
ब्राजील के खिलाड़ी मछली और सी-फूड पसंद करते हैं। कोलकाता में उन्हें ताजी मछली की अलग-अलग वैरायटी परोसी जा रही हैं। इन्हें टीम के अपने शेफ ही तैयार कर रहे हैं। लंच और डिनर में मछली के अलावा राइस, स्पैगेटी, बेक्ड बीन्स, चिकन, मीट और ग्रीन सलाद शामिल हैं। डेजर्ट भी सीमित मात्रा में दिया जा रहा है।
खाने के साथ खिलाड़ियों के लिए पीने का पानी भी बाहर से मंगाया जा रहा है।
ब्रेकफास्ट में उबले अंडे, ब्रेड और फ्रूट्स
शुक्रवार सुबह खिलाड़ियों के लिए ब्रेकफास्ट में ब्रेड, उबले अंडे, ताजे फल और हरी सब्जियों का सलाद परोसा गया। फ्रेश फ्रूट्स और ड्राय फ्रूट्स भी डाइट का हिस्सा हैं। खिलाड़ियों के बेवरेज के लिए भी खास रूटीन तय किया गया है।
पीने का पानी भी बाहर से मंगाया जा रहा
टीम के खिलाड़ियों के लिए पीने का पानी भी बाहर से सोर्स कर मंगाया जा रहा है। खाने और पेय पदार्थों के साथ हाइड्रेशन को भी तय रूटीन के मुताबिक रखा गया है।
सुबह हल्का जिम सेशन
डाइट के साथ खिलाड़ी सुबह हल्का जिम सेशन भी कर रहे हैं। FIFA फ्रेंडली से पहले कोलकाता में टीम का रूटीन उसके अपने शेफ, न्यूट्रिशनिस्ट और तय फिटनेस प्लान के मुताबिक चल रहा है।
