Headlines

Indore T20: West Indies Cricket Team Demands Extra Coconut Water


इंदौर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों की डाइट, हाइड्रेशन और रिकवरी को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

इस बीच वेस्टइंडीज टीम की एक खास मांग सामने आई है। टीम प्रबंधन ने इंदौर में नारियल पानी का एक्स्ट्रा स्टॉक उपलब्ध रखने को कहा है। इसके लिए टीम मैनेजर ने मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) से फोन पर विशेष आग्रह किया है।

MPCA के सीईओ रोहित पंडित के अनुसार, खिलाड़ियों के लिए सामान्य तौर पर नारियल पानी की व्यवस्था रहती है, लेकिन इस बार वेस्टइंडीज टीम की ओर से इसकी एक्स्ट्रा उपलब्धता करने को कहा गया है। बारिश के बाद इंदौर में बढ़ रही गर्मी और ड्राई हीट को देखते हुए टीम प्रबंधन खिलाड़ियों के हाइड्रेशन को लेकर पहले से तैयारी कर रहा है।

वेस्टइंडीज टीम की नारियल पानी की विशेष मांग।

वेस्टइंडीज टीम की नारियल पानी की विशेष मांग।

बारिश के बाद बढ़ी गर्मी, इसलिए हाइड्रेशन पर फोकस

इंदौर में पिछले दिनों बारिश के बाद मौसम में बदलाव आया है। अब तापमान बढ़ने के साथ ड्राई हीट का असर भी दिखाई दे रहा है। ऐसे में मैदान पर लंबे समय तक सक्रिय रहने वाले खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त हाइड्रेशन की जरूरत को देखते हुए नारियल पानी का एक्स्ट्रा स्टॉक रखा जाएगा।

टी-20 क्रिकेट में खिलाड़ियों को लगातार तेज गति से रनिंग, फील्डिंग और बल्लेबाजी-गेंदबाजी करनी होती है। मैच के साथ प्रैक्टिस सेशन में भी शारीरिक गतिविधि अधिक रहती है। ऐसे में टीम प्रबंधन ने सामान्य व्यवस्था से अलग नारियल पानी की अतिरिक्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि खिलाड़ियों को जरूरत के समय इसकी कमी न हो।

टीम की डाइट में वेजेटेरियन मेन्यू ज्यादा

नारियल पानी के साथ दोनों टीमों के खिलाड़ियों की डाइट पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। खिलाड़ियों की पसंद और जरूरत के मुताबिक भोजन तैयार किया जाएगा। वेजेटेरियन मेन्यू को ज्यादा रखा गया है।

MPCA की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की डाइट को ध्यान में रखते हुए खान-पान की व्यवस्था की जा रही है। भोजन में खिलाड़ियों की पसंद के साथ उनकी फिटनेस और मैच के बाद रिकवरी की जरूरतों को भी ध्यान में रखा जा रहा है।

रिकवरी के लिए आइसबाथ टब भी

मैच और प्रैक्टिस के बाद खिलाड़ियों की रिकवरी के लिए इस बार आधुनिक सुविधाओं पर भी जोर दिया जा रहा है। MPCA अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए आइसबाथ टब की व्यवस्था कर रहा है। टी-20 मुकाबले में लगातार शारीरिक गतिविधि के कारण खिलाड़ियों पर दबाव रहता है। प्रैक्टिस और मैच के बाद रिकवरी के लिए आइसबाथ जैसी सुविधा उपलब्ध रहेगी। हाइड्रेशन, डाइट और रिकवरी तीनों पर टीमों की जरूरत के अनुसार व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

टीम इंडिया रेडिसन, वेस्टइंडीज मैरियट में

दोनों टीमों के ठहरने की व्यवस्था अलग-अलग होटलों में की गई है। भारतीय टीम रेडिसन होटल में ठहरेगी, जबकि वेस्टइंडीज टीम मैरियट होटल में रुकेगी। दोनों टीमों के इंदौर पहुंचने से पहले होटल, प्रैक्टिस, परिवहन और खिलाड़ियों की जरूरत से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

मैच को लेकर होलकर स्टेडियम और आसपास भी तैयारियां तेज हैं। अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए खिलाड़ियों की सुरक्षा, परिवहन और प्रैक्टिस से जुड़ी व्यवस्थाओं पर भी संबंधित एजेंसियां काम कर रही हैं।

खिलाड़ियों की जरूरत के हिसाब से इंतजाम

MPCA के लिए अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की तैयारियों में सिर्फ मैदान और मैच व्यवस्था ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों की छोटी से छोटी जरूरत का ध्यान रखना भी अहम है। इसी के तहत वेस्टइंडीज की मांग पर नारियल पानी का अतिरिक्त स्टॉक, खिलाड़ियों की पसंद के अनुसार डाइट और रिकवरी के लिए आइसबाथ जैसी सुविधाएं तैयार की जा रही हैं।

11 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेटप्रेमियों में भी खासा उत्साह है। दोनों टीमों के इंदौर पहुंचने के बाद अभ्यास सत्र और खिलाड़ियों की गतिविधियों के साथ मैच का माहौल और तेज होने की उम्मीद है।

_________________________

यह खबर भी पढ़ें

इंदौर में पहली बार आए साइंटिफिक रोलर:भारत-वेस्टइंडीज मैच की पिच इंग्लैंड की रिसर्च के आधार पर हो रही तैयार

11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले की तैयारियां अब आधुनिक तकनीक के साथ की जा रही हैं। मैदान में पहली बार 200, 500 और 750 किलोग्राम वजन वाले आधुनिक रोलर मंगाए गए हैं। ये पुराने मैनुअल रोलर की तुलना में आकार में बड़े हैं और इनके वजन का वितरण भी अलग तरीके से किया गया है। इन्हें चेन्नई से इंदौर लाया गया है। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.