Headlines

2027 Cricket World Cup Tickets Demand


9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
2023 वनडे वर्ल्ड कप में भी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत हुई थी।  मैच भारत ने 7 विकेट से जीता था।  - Dainik Bhaskar

2023 वनडे वर्ल्ड कप में भी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत हुई थी। मैच भारत ने 7 विकेट से जीता था।

2027 वनडे वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के मुकाबले के लिए टिकटों की भारी डिमांड है। इस मैच के लिए पिछले 3 दिन में 1 लाख से अधिक आवेदन आ चुके हैं। यह मैच जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में होने वाला है। इसकी दर्शक क्षमता 34 हजार है।

पूरे टूर्नामेंट के लिए 11 लाख आवेदन किए गए हैं। वहीं 3 लाख 20 हजार से ज्यादा फैंस टिकट बैलेट में रजिस्टर कर चुके हैं। टिकट बैलेट में रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 21 नवंबर है।

भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए 86 हजार एप्लीकेशन

टिकटों की डिमांड में भारत Vs साउथ अफ्रीका मुकाबला दूसरे नंबर पर है। इसके लिए 92 हजार से ज्यादा आवेदन मिले हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए भी 86 हजार से ज्यादा टिकट एप्लिकेशन आए हैं।

7 नवंबर को होने वाले प्री-सीडेड सुपर-7 मुकाबले भारत (A1) और पाकिस्तान (A3) के लिए करीब 78 हजार आवेदन मिले हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने 2023 वर्ल्ड कप में भारत को हराकर खिताब जीता था।

ऑस्ट्रेलिया ने 2023 वर्ल्ड कप में भारत को हराकर खिताब जीता था।

फाइनल के लिए करीब 69 हजार आवेदन

21 नवंबर को होने वाले वर्ल्ड कप फाइनल के लिए भी फैंस की दिलचस्पी ज्यादा है। इस मैच के लिए करीब 69 हजार टिकट एप्लिकेशन आ चुके हैं।

तीन देशों में होंगे वर्ल्ड कप के मुकाबले

2027 वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे। यह टूर्नामेंट करीब दो दशक बाद अफ्रीकी महाद्वीप में ICC के बड़े पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट की वापसी होगी।

21 नवंबर तक फ्री में कर सकेंगे आवेदन

टिकट बैलेट में एंट्री के लिए कोई फीस नहीं है। रजिस्ट्रेशन के समय टिकट खरीदने या भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी। फैंस अपनी पसंद के कई मैचों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

एक व्यक्ति हर मैच के लिए एक बैलेट एंट्री कर सकता है। यानी एक ही फैन टूर्नामेंट के अलग-अलग मुकाबलों के लिए आवेदन कर सकता है।

टिकट मिलने का फैसला रैंडम बैलेट से होगा

  • यह प्रक्रिया ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर नहीं है। बैलेट विंडो के दौरान किसी भी समय रजिस्ट्रेशन करने वाले फैंस के पास समान अवसर रहेगा।
  • अगर किसी मैच के लिए उपलब्ध टिकटों से ज्यादा आवेदन आते हैं, तो टिकट खरीदने का मौका रैंडम बैलेट के जरिए तय किया जाएगा। जिन फैंस का चयन होगा, उन्हें ईमेल के जरिए टिकट खरीदने की प्रक्रिया की जानकारी भेजी जाएगी।
  • सफल और असफल दोनों आवेदकों को रजिस्ट्रेशन के दौरान दिए गए ईमेल एड्रेस पर परिणाम की जानकारी मिलेगी।

नया फॉर्मेट, सुपर सीरीज से शुरुआत होगी

  • ICC ने 2027 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट बदला है। टूर्नामेंट की शुरुआत सुपर सीरीज से होगी, जिसमें रैंकिंग के आधार पर 12वें, 13वें और 14वें स्थान पर रहने वाली तीन टीमें राउंड-रॉबिन खेलेंगी। तीनों में टॉप पर रहने वाली टीम ग्रुप स्टेज में पहुंचेगी।
  • इसके बाद 12 टीमें दो ग्रुप में बंटेंगी। दोनों ग्रुप में 6-6 टीमें होंगी और हर टीम अपने ग्रुप की बाकी पांच टीमों से खेलेगी। इस स्टेज के 30 मैचों के बाद दोनों ग्रुप की टॉप-3 टीमें और चौथे स्थान वाली टीमों में बेहतर रिकॉर्ड वाली टीम सुपर-7 में पहुंचेगी।
  • सुपर-7 में सभी टीमें एक-दूसरे से खेलेंगी। ग्रुप स्टेज के पॉइंट्स यहां नहीं जुड़ेंगे। इसमें 21 मैच होंगे और पॉइंट्स टेबल की टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। नंबर-1 टीम का सामना नंबर-4 से और नंबर-2 टीम का सामना नंबर-3 से होगा। सेमीफाइनल जीतने वाली टीमें फाइनल खेलेंगी।

——————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

BCCI मीटिंग के बाद हरमनप्रीत ने छोड़ी कप्तानी:उनकी अगुवाई में भारत ने पहली बार महिला वर्ल्ड कप जीता; स्मृति बन सकती हैं अगली कप्तान

हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। यह फैसला एक दिन पहले गुवाहाटी में हुई BCCI की मीटिंग के बाद आया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.