![]()
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर नोबेल शांति पुरस्कार पर अपना दावा जताया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने 8 युद्ध खत्म कराए हैं। ट्रंप ने कहा, “मैं अपनी तारीफ नहीं कर रहा हूं, सिर्फ तथ्य बता रहा हूं। शायद किसी भी राष्ट्रपति ने इतने युद्ध नहीं सुलझाए हैं।” ट्रंप लंबे समय से अपने कूटनीतिक प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार होने का दावा करते रहे हैं। बुधवार को व्हाइट हाउस लौटने के बाद उन्होंने पत्रकारों से यह बात कही। ट्रंप ने कहा कि उनकी कोशिशें अभी खत्म नहीं हुई हैं और जल्द ही एक और संघर्ष उनकी लिस्ट में जुड़ सकता है। पुरस्कार की घोषणा 9 अक्टूबर को नॉर्वे की नोबेल समिति करेगी। इससे पहले जून 2025 में भी ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार पर अपना दावा जताया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें यह पुरस्कार 4 या 5 बार मिल जाना चाहिए था। खबर लगातार अपडेट हो रही है
Source link
ट्रंप ने फिर नोबेल शांति पुरस्कार पर अपना दावा जताया:कहा-मैंने 8 युद्ध खत्म कराए, सिर्फ तथ्य बता रहा हूं, 2025 में भी मांग की थी