![]()
अमेरिका के गल्फ कोस्ट पर शुक्रवार को तूफान इसायस टकराया। इस तूफान ने फ्लोरिडा के पैनहैंडल इलाके और अलबामा में भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं, भारी बारिश, बाढ़ और समुद्र में उठती ऊंची लहरों से लोगों की जान को खतरा पैदा हो गया। तूफान के चलते कई घरों और दुकानों को नुकसान पहुंचा। पेड़ टूटकर गिर गए और करीब 7 लाख घरों की बिजली गुल हो गई। नेशनल हरिकेन सेंटर (NHC) के मुताबिक, तूफान की रफ्तार 170 किमी प्रति घंटे तक है। तूफान से जुड़ी तस्वीरें… इस साल अटलांटिक महासागर में यह पहला तूफान है इसायस 2026 में अटलांटिक महासागर में आया पहला तूफान है। आमतौर पर अटलांटिक में तूफानों का मौसम जून से नवंबर तक रहता है। इस बार प्रशांत महासागर में अल नीनो की स्थिति के कारण अटलांटिक में तूफान बनने की रफ्तार धीमी रही। अल नीनो के दौरान प्रशांत महासागर का पानी गर्म हो जाता है। इससे ऊपरी वायुमंडल में हवाओं का बहाव बदलता है। अटलांटिक के ऊपर तेज हवाएं तूफानों की बनावट बिगाड़ सकती हैं, जिससे उनके बनने और ताकतवर होने की संभावना घट जाती है। 30 साल से ज्यादा समय में यह पहली बार है, जब अक्टूबर तक अटलांटिक महासागर में कोई तूफान नहीं बना था। मैप के जरिए समझिए इस तूफान का रास्ता… ——————– यह खबर भी पढ़ें… अमेरिका ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट पर प्रतिबंध लगाए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
अमेरिका में फ्लोरिडा के तट से टकराया इसायस तूफान:170 किमी की रफ्तार से हवाएं चल रहीं, 7 लाख घरों की बिजली बंद