![]()
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ अगले महीने होने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए 21 सदस्यीय टीम घोषित की है। चोट के कारण टी-20 सीरीज से बाहर रहे रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन की वनडे टीम में वापसी हुई है। कप्तान मिचेल सैंटनर समेत 6 खिलाड़ी पूरी सीरीज खेलेंगे, जबकि 8 खिलाड़ी शुरुआती 3 वनडे के बाद टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए लौट जाएंगे। आखिरी 2 वनडे के लिए 7 नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जाएगा। न्यूजीलैंड के हेड कोच रोब वाल्टर ने वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को तीन समूहों में बांटा है। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद न्यूजीलैंड को 2 टेस्ट मैच भी खेलने हैं। रचिन और चैपमैन चोट से उबरकर लौटेंगे रचिन रवींद्र अक्टूबर में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान कैच लेने के लिए डाइव लगाते समय कंधा खिसका बैठे थे। इस वजह से वे टी-20 सीरीज के लिए चयन के उपलब्ध नहीं थे। वहीं, मार्क चैपमैन हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टी-20 टीम में जगह नहीं बना सके। दोनों अब वनडे सीरीज से वापसी करेंगे। आखिरी 2 वनडे में एलेन, फर्ग्यूसन और सेइफर्ट को मौका फिन एलेन, लॉकी फर्ग्यूसन और टिम सेइफर्ट को आखिरी 2 वनडे के लिए टीम में शामिल किया गया है। ये तीनों पिछले 18 महीनों से न्यूजीलैंड की वनडे टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं। इस दौरान उन्होंने प्रोफेशनल टी-20 लीग में खेलने को प्राथमिकता दी। कोच रोब वाल्टर ने कहा कि 21 खिलाड़ियों को मौका मिलना न्यूजीलैंड की बेंच स्ट्रेंथ को दिखाता है। उन्होंने कहा कि फिन एलेन और टिम सेइफर्ट ने टी-20 फॉर्मेट में अपनी क्षमता दिखाई है। अब उनके पास 50 ओवर के फॉर्मेट में अपनी जगह मजबूत करने का मौका है। वाल्टर के मुताबिक, यह सीरीज अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की टीम में जगह बनाने के लिहाज से भी अहम होगी।
Source link
न्यूजीलैंड की वनडे टीम में रचिन-चैपमैन की वापसी:भारत के खिलाफ 21 सदस्यीय टीम, पांच मैचों की सीरीज अगले महीने