![]()
पोप लियो XIV को लंग कैंसर होने की पुष्टी हुई है। वेटिकन ने मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी दी। 71 वर्षीय पोप की मंगलवार को रोम के अगोस्तीनो जेमेली अस्पताल में 90 मिनट की सर्जरी हुई। जांच में फेफड़ों की ग्रंथि कोशिकाओं से विकसित होने वाले कैंसी की पुष्टि हुई। वेटिकन के मुताबिक, सर्जरी सफल रही और इसमें कोई परेशानी नहीं हुई। पोप करीब एक सप्ताह अस्पताल में रहकर स्वास्थ्य लाभ करेंगे। वेटिकन ने बताया कि सर्जरी के बाद पोप सामान्य रूप से होश में आए। कुछ देर निगरानी में रखने के बाद उन्हें उनके कमरे में भेज दिया गया। फेफड़ों में गाठ के चलते सर्जरी हुई थी पोप लियो XIV ने रविवार को अपनी सर्जरी की जानकारी दी थी। उन्होंने रोम में सेंट पीटर्स स्क्वायर के सामने बालकनी से लोगों को संबोधित किया था। यह संबोधन पारंपरिक एंजेलस प्रार्थना के बाद हुआ था। पोप ने बताया था कि उनके फेफड़े की गांठ सीमित है और शुरुआती चरण में ही इसका पता चल गया। इसके बावजूद डॉक्टरों ने उन्हें गांठ हटाने के लिए सर्जरी कराने की सलाह दी थी। सर्जरी में उसे हटाने के बाद कैंसर का पता चला। पोप को उनके स्वास्थ के चलते बेड रेस्ट दिया गया है। उनके सार्वजनिक कार्यक्रम भी 20 अक्टूबर तक रद्द कर दिया गया है। नवंबर में लैटिन अमेरिका जाने वाले थे पोप लियो टोक्यो के कार्डिनल तार्सिसियो इसाओ किकुची ने बताया कि उन्होंने सोमवार को पोप से मुलाकात की थी। उनके अनुसार, गांठ का पता चलने के बावजूद पोप शारीरिक रूप से ठीक महसूस कर रहे थे। किकुची ने कहा कि पोप ने जल्द से जल्द सर्जरी कराने का फैसला किया। उन्हें नवंबर की शुरुआत में लैटिन अमेरिका की यात्रा पर जाना था।
Source link
पोप लियो को लंग कैंसर:रोम के अस्पताल में सर्जरी हुई, दाएं फेफड़े का पूरा निचला हिस्सा निकाला गया