अनिल पंडित पानीपत का रहने वाला है। फायरिंग में टाइगर श्रॉफ के हाथ और सीने पर चोट आई है।
मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाला गैंगस्टर अनिल पंडित हरियाणा के पानीपत जिले के रेरकलां गांव का रहने वाला है। साल 2022 में नौकरी करने के लिए दुबई गया था। 2024 में वह डंकी रूट के जरिए अमेरिका पहुंच गया। भारत छोड़ने से पहले
.
अब विदेश में बैठकर वह भारत में रंगदारी मांगने और फायरिंग जैसी वारदातों को अंजाम दिलवाने के नेटवर्क में सक्रिय है। हाल ही में अनिल पंडित ने हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर हुई फायरिंग की भी जिम्मेदारी ली थी। पानीपत में अनिल पर 10 केस दर्ज हैं।
टाइगर पर फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन युवकों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि इनमें से दो युवक हरियाणा और एक बिहार का रहने वाला है।

रविवार शाम 7 बजे टाइगर पर जुहू के पुष्पा पार्क के पास हमला हुआ। उनका ड्राइवर और एक फैन इसमें घायल हो गया। टाइगर के भी सीने पर कांच के टुकड़े लगे।
हैरी बॉक्सर के साथ मिलकर नेटवर्क चला रहा
सूत्रों के मुताबिक, अनिल पंडित लॉरेंस के नाम पर धमकियां जरूर देता है, लेकिन उसे सीधे लॉरेंस से निर्देश नहीं मिलते। उसका मुख्य संचालक भारत का इनामी बदमाश हरी चंद जाट उर्फ हैरी बॉक्सर है। वह भी अमेरिका में बैठा है। हरियाणा पुलिस की स्पेशल टीमें इस नेटवर्क को ध्वस्त करने के साथ अनिल पंडित के प्रत्यर्पण और उसके खिलाफ इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की प्रक्रिया में जुटी हैं।
अनिल पंडित और उसका साथी रणदीप मलिक विदेश में बैठकर सोशल मीडिया और विशेष एन्क्रिप्टेड एप के जरिए रंगदारी का नेटवर्क चला रहे हैं। इस नेटवर्क का सबसे ज्यादा असर पानीपत में देखने को मिला है।


———————————
ये खबरें भी पढ़ें:-