Headlines

अनूप जालोटा बोले- सलमान बिश्नोई समाज से माफी मांगें:टाइगर पर फायरिंग के बाद कहा- इसी से दुश्मनी खत्म होगी, जानिए क्या है पूरा विवाद




भजन गायक अनूप जलोटा ने टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के बाद सलमान खान से बिश्नोई समाज से माफी मांगने को कहा है। उन्होंने कहा कि इससे दोनों पक्षों के बीच चल रही दुश्मनी खत्म हो सकती है। मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम अज्ञात हमलावरों ने टाइगर की कार पर गोलीबारी की। फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो मैसेज के जरिए लेने का दावा किया। IANS से बातचीत में अनूप जलोटा ने इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि ये सब चीजें रोकने का एक ही तरीका है कि सलमान खान बिश्नोई समाज से क्षमा मांग लें। उन्होंने कहा, “मैंने पहले भी कहा था, ये बहुत जरूरी है कि बिश्नोई समाज को जो ठेस पहुंची है, वह तभी ठीक होगी, जब सलमान खान क्षमा मांगें।” उन्होंने आगे कहा, “नहीं तो ये तकलीफें और लोगों को आती रहेंगी। जो लोग सलमान खान के साथ काम करेंगे, उनको तकलीफें आएंगी। उनके परिवार को भी तकलीफें आएंगी। तो क्यों न एक बार कड़ा मन बनाकर सलमान खान बिश्नोई समाज से क्षमा मांग लें।” जुहू में टाइगर की कार पर फायरिंग रविवार शाम टाइगर श्रॉफ एक फुटबॉल मैच खेलकर लौट रहे थे। तभी बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर गोली चला दी। टाइगर इस हमले में बाल-बाल बच गए। उनके ड्राइवर और एक फैन को गोली लगी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और ऑडियो संदेश सामने आया। इनमें लॉरेंस गैंग से जुड़े होने का दावा करने वाले गैंगस्टर अनिल पंडित ने फायरिंग की जिम्मेदारी लेने की बात कही। इन संदेशों में सलमान खान से बिश्नोई समाज से माफी मांगने की मांग की गई। साथ ही, अभिनेता से जुड़े लोगों को धमकी देने की बात भी सामने आई। सलमान और लॉरेंस के बीच विवाद क्या है? दरअसल, सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस के बीच विवाद की मुख्य वजह 1998 का काला हिरण शिकार मामला है। करीब 28 साल पुराने इस मामले को लेकर बिश्नोई समाज में नाराजगी रही है। इसी विवाद के चलते सलमान खान को कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। 1998 में सलमान खान राजस्थान के जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन पर काले हिरणों के शिकार का आरोप लगा था। बिश्नोई समाज काले हिरण को पवित्र मानता है। समाज वन्यजीवों की रक्षा को अपनी धार्मिक आस्था का हिस्सा मानता है। सलमान से माफी की मांग लॉरेंस के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई समेत बिश्नोई समाज से जुड़े कई लोगों का कहना है कि अगर सलमान खान समाज के धार्मिक स्थल मुकाम में जाकर माफी मांग लें, तो विवाद खत्म हो सकता है। हालांकि, सलमान खान के पिता सलीम खान पहले कह चुके हैं कि माफी मांगने का मतलब गलती स्वीकार करना होगा। उनके मुताबिक, सलमान ने ऐसा कोई अपराध नहीं किया है। 2018 में लॉरेंस ने दी थी धमकी साल 2018 में लॉरेंस ने जोधपुर कोर्ट में पेशी के दौरान सलमान खान को धमकी दी थी। इसके बाद सलमान की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। अप्रैल 2024 में मुंबई के बांद्रा स्थित सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई थी। अक्टूबर 2024 में सलमान के करीबी और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या भी हुई। इसके बाद सलमान की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे। टाइगर पर हुई फायरिंग की घटना के बाद भी गैंगस्टर लॉरेंस के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई सामने कहा कि बिश्नोई समाज या लॉरेंस की सलमान खान से कोई निजी दुश्मनी नहीं है। विवाद सिर्फ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का है। उन्होंने सलमान को एक बार फिर गुरु जम्भेश्वर महाराज की समाधि पर आकर माफी मांगने की सलाह दी है। रमेश बिश्नोई ने कहा कि उन्हें यह समझ नहीं आता कि सलमान खान इतनी छोटी सी बात के लिए बार-बार कहने पर भी माफी क्यों नहीं मांग रहे हैं। वो इतने जिद्दी क्यों बने हुए हैं। माफी मांगने से कोई छोटा नहीं हो जाता। उन्होंने सलमान खान के परिवार से भी अपील की है कि अगर किसी धर्म की भावना आहत हुई है, तो माफी मांग लेना ही सही रास्ता है। पूरी खबर यहां पढ़ें….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *