Sonu Nigam Bengaluru Concert Controversy


6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने 24 अक्टूबर से शुरू हो रहे अपने ‘द रेवोल्यूशन इंडिया टूर’ से ठीक पहले एक वीडियो मैसेज जारी कर कन्नड़वासियों से माफी मांगी है।

बेंगलुरु में होने वाले उनके पहले कॉन्सर्ट का कन्नड़ समर्थक संगठन ‘कर्नाटक रक्षण वेदिके’ (केआरवी) विरोध कर रहा है। संगठन ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर कॉन्सर्ट की अनुमति रद्द करने की मांग की है।

विवाद बढ़ता देख 53 साल के सिंगर ने कहा कि अगर माफी मांगने से कर्नाटक के लोगों के साथ उनका 30 साल पुराना रिश्ता बचता है, तो उन्हें हजार बार सॉरी कहने में भी कोई आपत्ति नहीं है।

कन्नड़ में बोले सोनू- रिश्ता बचाने के लिए हजार बार सॉरी

वीडियो संदेश में सोनू निगम ने कुछ बातें कन्नड़ भाषा में भी बोली हैं। उन्होंने कहा कि जब आप किसी से प्यार करते हैं और चाहते हैं कि रिश्ता बना रहे, तो हजार बार सॉरी कहने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

सोनू निगम ने प्रशंसकों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर अनजाने में कही गई किसी बात से कर्नाटक के लोगों को दुख पहुंचा है, तो उन्हें इसका खेद है। उन्होंने कहा कि वे कभी किसी का दिल नहीं दुखाना चाहते और नहीं चाहते कि किसी छोटी सी गलतफहमी की वजह से सालों पुराना रिश्ता खराब हो।

2025 में हुआ था कन्नड़ और पहलगाम विवाद

यह पूरा विवाद अप्रैल 2025 का है, जब सोनू निगम बेंगलुरु के ईस्ट पॉइंट कॉलेज में परफॉर्म कर रहे थे। शो के दौरान भीड़ में से एक दर्शक ने उनसे कन्नड़ गाना गाने के लिए कहा था। इस पर सोनू निगम ने मंच से ही कहा था ‘मैंने जो सबसे अच्छे गाने गाए हैं, वे कन्नड़ में हैं… मुझे यह पसंद नहीं आया जब एक लड़के ने मुझसे कन्नड़ में गाने के लिए कहा। वह धमकी दे रहा था, ‘कन्नड़, कन्नड़।’ पहलगाम हमले का यही कारण है। इसी वजह से पहलगाम आतंकी घटना हुई थी।

अब 24 अक्टूबर को थानिसंड्रा के मॉल में होना है कॉन्सर्ट

सोनू निगम का ‘द रेवोल्यूशन इंडिया टूर’ 24 अक्टूबर को बेंगलुरु से शुरू होने वाला है। तय कार्यक्रम के अनुसार शाम 7 बजे थानिसंड्रा मेन रोड स्थित भारतीय मॉल में उनका पहला कॉन्सर्ट होना है। हालांकि, कन्नड़ संगठन के विरोध के बाद कॉन्सर्ट के आयोजन को लेकर संशय बना हुआ है।

केआरवी ने पुलिस कमिश्नर से की कॉन्सर्ट रद्द करने की मांग

‘कर्नाटक रक्षण वेदिके’ (KRV) के प्रदेश अध्यक्ष टीए नारायण गौड़ा ने चेतावनी दी है कि अगर सोनू निगम के कॉन्सर्ट को अनुमति दी गई, तो इसका विरोध पूरे राज्य में किया जाएगा। संगठन ने बेंगलुरु शहर के पुलिस कमिश्नर को एक पत्र सौंपकर 5 मांगें रखी हैं। इनमें कॉन्सर्ट की अनुमति रद्द करना, सोनू निगम के खिलाफ दर्ज पुरानी शिकायत पर कानूनी कार्रवाई करना और भाषाई तनाव रोकने के लिए सख्त कदम उठाना शामिल है। केआरवी का आरोप है कि सोनू निगम ने कन्नड़ भाषा का अपमान किया था।

सलमान का मजाक उड़ाते दिखे सोनू निगम, अब दी सफाई:वायरल क्लिप को कहा फर्जी, बोले- मैं पाकिस्तानी बच्ची की सिंगिंग देखकर रो पड़ा था

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम का एक एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे टीवी पर ‘मैं हूं हीरो तेरा’ गाना गा रहे सलमान खान की गायकी का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *