Headlines

हरमनप्रीत ने 91 रन बनाए, 10 चौके-5 छक्के लगाए:भारत ने तीसरे टी-20 में जिम्बाब्वे को दिया 217 रन का टारगेट, शेफाली की फिफ्टी




भारतीय महिला टीम ने तीसरे टी-20 में जिम्बाब्वे को 217 रन का टारगेट दिया है। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 216 रन बनाए। हरमनप्रीत कौर ने 41 गेंदों पर नाबाद 91 रन की पारी खेली। शेफाली वर्मा ने 37 गेंदों पर 69 रन बनाए। भारत पहले ही तीन मैचों की सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है। हरमनप्रीत ने 200+ के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की हरमनप्रीत ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की, लेकिन बाद में बड़े शॉट खेलने शुरू कर दिए। एक समय वह 12 गेंदों पर 11 रन बनाकर खेल रही थीं। हरमनप्रीत की पारी में 10 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 221.95 रहा। भारत ने आखिरी पांच ओवर में 62 रन बनाए, हालांकि इस दौरान चार विकेट भी गिरे। शेफाली ने 5 छक्के लगाए शेफाली वर्मा ने 37 गेंदों पर 69 रन की पारी खेली। उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 186.49 रहा। शेफाली और अनुष्का शर्मा ने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े। अनुष्का ने 20 गेंदों पर 28 रन बनाए, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था। इस साल भारत 128 सिक्स लगा चुका



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *