Headlines

Tiger Shroff Car Firing Case


मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में हथियारों की सप्लाई का तार अमृतसर से जुड़ा है। जांच के मुताबिक, अमृतसर से एक पिस्टल और 20 कारतूस लेकर दो लड़कियां ट्रेन से मुंबई पहुंची थीं।

.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हथियार सप्लाई करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब अमृतसर से हथियार हासिल करने से लेकर मुंबई में फायरिंग और आरोपियों को बाहर निकालने की कोशिश तक की कड़ी जोड़ रही है।

जांच में सामने आया कि हरियाणा के सोनीपत निवासी कुनाल ने अनिल पंडित के कहने पर अमृतसर से एक पिस्टल और 20 कारतूस हासिल किए। इसके बाद हथियार मुंबई पहुंचाने की जिम्मेदारी राधा को दी गई। पुलिस के मुताबिक, हथियारों की सप्लाई करने वाला मॉड्यूल लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ था।

टाइगर पर हमला करने वाले तीनों आरोपियों को कोटा सीएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामने लाया गया था।

टाइगर पर हमला करने वाले तीनों आरोपियों को कोटा सीएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामने लाया गया था।

जानिए पुलिस ने और क्या खुलासे किए…

15 अक्टूबर: दोनों लड़कियों को दिल्ली स्टेशन छोड़ा

पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर को कुनाल ने राधा और बबीता को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन छोड़ा। दोनों ट्रेन से मुंबई रवाना हुईं। पिस्टल राधा के बैग में छिपाई गई थी। इस तरह हथियार सड़क के बजाय रेलमार्ग से मुंबई पहुंचाए गए।

17 अक्टूबर: दादर स्टेशन पहुंचीं, होटल में ठहरीं

17 अक्टूबर को राधा और बबीता मुंबई के दादर स्टेशन पहुंचीं। इसके बाद दोनों एक होटल में ठहरीं। इसी दिन एक नाबालिग लड़का होटल के पास पहुंचा और राधा से बैग लेने आया। पुलिस अब इस मुलाकात और हथियार आगे पहुंचाने की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

18 अक्टूबर: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग

18 अक्टूबर को ऋतिक, रेहान और फूल सिंह ने टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की। घटना के बाद हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क के जरिए आरोपियों को मुंबई से बाहर निकालने की कोशिश की गई। पुलिस जांच में अब फायरिंग करने वालों और हथियार पहुंचाने वाले नेटवर्क के बीच की कड़ी खंगाली जा रही है।

20 अक्टूबर: दिल्ली और सोनीपत से चार गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 20 अक्टूबर को राधा और बबीता को दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। वहीं, कुनाल और सुमित को हरियाणा के सोनीपत से पकड़ा गया। फायरिंग के आरोपी ऋतिक, रेहान और फूल सिंह को राजस्थान के कोटा में ट्रेन से गिरफ्तार किया गया था।

हथियार सप्लाई से फायरिंग तक की कड़ी की जांच जारी

पुलिस अमृतसर से पिस्टल और कारतूस हासिल करने, उन्हें मुंबई पहुंचाने, फायरिंग में इस्तेमाल करने और आरोपियों को बाहर निकालने की कोशिश से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। इसमें अनिल पंडित की भूमिका और हथियारों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

टाइगर से पहले अमिताभ-सलमान थे असली टारगेट

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग करने वाले आरोपी मुंबई में किसी बड़े स्टार को निशाना बनाने पहुंचे थे। मुंबई क्राइम ब्रांच और कोटा पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि उनके निशाने पर अमिताभ बच्चन, आमिर खान, सलमान खान और अक्षय कुमार समेत कई बड़े अभिनेता थे।

कोटा पुलिस के मुताबिक, करीब एक महीने पहले आरोपियों को मुंबई भेजा गया था। लॉरेंस गैंग के गुर्गे अनिल पंडित ने उन्हें किसी बड़े स्टार को टारगेट करने के लिए कहा था। आरोपियों ने अभिनेताओं के घरों की रेकी की और उनके वीडियो अनिल पंडित को भेजे। हालांकि, कड़ी सुरक्षा देखकर उन्होंने अपना प्लान बदल दिया।

इसके बाद आरोपियों ने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने की योजना बनाई। उन्हें पता चला कि टाइगर हर रविवार शाम फुटबॉल खेलने आते हैं। आरोपियों ने गूगल से उनके बारे में जानकारी जुटाई और सात दिन तक रेकी की। उन्होंने सेल्फी लेने के बहाने टाइगर की कार के पास पहुंचकर फायरिंग करने का प्लान बनाया। इसके लिए आरोपी रविवार को मौके पर पहुंचे, लेकिन पार्क के बाहर भीड़ होने के कारण उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।

——————————

ये खबर भी पढ़ें

टाइगर श्रॉफ फायरिंग- शूटर रेहान के 2 दोस्त पकड़ाए:मां बोली- ₹2 लाख कमाने का ऑफर आया

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले हरियाणा के शूटर रेहान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके दो दोस्तों समीर और बोनी को भी डिटेन कर लिया है। रेहान की मां शमशीदा ने कहा कि सोनीपत पुलिस दोनों को साथ ले गई है। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। समीर, रेहान का पड़ोसी भी रहा है। पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.