Headlines

Tiger Shroff Resumes Lag Ja Gale Shooting in Mumbai After Firing Incident


7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ गाड़ी के कांच के टुकड़ों से घायल हो गए थे।  - Dainik Bhaskar

फायरिंग में टाइगर श्रॉफ गाड़ी के कांच के टुकड़ों से घायल हो गए थे।

मुंबई के जुहू में कार पर हुई गोलीबारी की घटना के महज दो दिन बाद अभिनेता टाइगर श्रॉफ काम पर वापस लौट आए हैं। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, 18 अक्टूबर को हुए हमले के बाद टाइगर ने 20 अक्टूबर से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लग जा गले’ की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है।

यह एक रोमांटिक-एक्शन फिल्म है, जिसमें टाइगर पहली बार जाह्नवी कपूर और लक्ष्य के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। घटना के बाद पुलिस जांच जारी है। इसी बीच टाइगर ने अपने वर्क कमिटमेंट को पूरा करते हुए सेट पर वापसी की है।

राज मेहता कर रहे निर्देशन, धर्मा प्रोडक्शंस बैनर

फिल्म ‘लग जा गले’ का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं, जो इससे पहले ‘गुड न्यूज’, ‘जुग जुग जियो’ और ‘सेल्फी’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। चर्चा है कि यह फिल्म मई 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है, हालांकि रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

मंगलवार को टाइगर की नई तस्वीरें भी सामने आईं, जिनमें उनके शरीर पर कोई पट्टी या मेडिकल ड्रेसिंग दिखाई नहीं दी।

मंगलवार को टाइगर की नई तस्वीरें भी सामने आईं, जिनमें उनके शरीर पर कोई पट्टी या मेडिकल ड्रेसिंग दिखाई नहीं दी।

18 अक्टूबर को हुई थी फायरिंग

यह बयान 18 अक्टूबर की फायरिंग की घटना के दो दिन बाद आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर उस दिन शाम करीब 7 बजे मुंबई के एक फुटबॉल क्लब से निकल रहे थे।

घटना के वीडियो में हमलावर उनकी कार पर पास से फायरिंग करते दिखे थे। टाइगर इस घटना में सुरक्षित बच गए। हालांकि, घटना में उनके ड्राइवर और एक राहगीर घायल हुए थे।

टाइगर से पहले चार बड़े बॉलीवुड सितारों की रेकी हुई

टाइगर पर फायरिंग करने वाले आरोपियों ने बताया है कि उन्होंने पहले अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार की रेकी की थी, लेकिन सिक्योरिटी ज्यादा होने के कारण प्लान बदल दिया था।

आरोपियों के साथ एक चौथा युवक भी था, लेकिन वह हमले से एक रात पहले सिगरेट पीने के बहाने होटल से भाग गया।

वहीं, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में मंगलवार को चार और लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं। आरोप है कि इन्होंने शूटरों को हथियार सप्लाई किए थे।

आरोपियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के कुणाल (21), सुमित (19) और उत्तर प्रदेश की राधा (23), बबीता (23) के रूप में हुई है। इससे पहले पुलिस ने फायरिंग करने वाले बिहार के ऋतिक और हरियाणा के रेहान व फूल सिंह को सोमवार को कोटा से गिरफ्तार किया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.