Nagoya Para Asian Games | Suvarna Raj Gold, Swati Silver Medal Win


  • Hindi News
  • Sports
  • Nagoya Para Asian Games | Suvarna Raj Gold, Swati Silver Medal Win

नागोया (जापान)4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत ने जापान के नागोया में चल रहे पैरा एशियन गेम्स में 15वां गोल्ड जीत लिया है। गुरुवार को गेम्स के चौथे दिन सुवर्णा राज ने महिला डिस्कस थ्रो में सोना जीता।

इस गोल्ड के सहारे भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर आ गया है। उसके 22 सिल्वर और 27 ब्रॉन्ज के सहारे 64 मेडल हो गए हैं।

सुवर्णा ने 15.66 मीटर डिस्कस फेंका

सुवर्णा ने महिला डिस्कस थ्रो की F54 कैटेरी में 15.66 मीटर थ्रो किया। उन्होंने छह प्रयासों में चार बार 15 मीटर से ज्यादा की दूरी तय की।

ईरान की शाहला हदीदी 15.45 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। वियतनाम की थी न्गोक थुई गुयेन ने 14.65 मीटर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।

सुवर्णा ने अपना गोल्ड जीतने वाला थ्रो पांचवें प्रयास में किया और पोडियम में पहला स्थान हासिल किया।

सुवर्णा ने अपना गोल्ड जीतने वाला थ्रो पांचवें प्रयास में किया और पोडियम में पहला स्थान हासिल किया।

F54 कैटेगरी क्या है

F54 कैटेगरी उन बैठे हुए खिलाड़ियों के लिए है, जिनके धड़ और निचले अंगों की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। ये खिलाड़ी थ्रोइंग चेयर से मुकाबला करते हैं।

खिलाड़ी ताकत पैदा करने के लिए अपने ऊपरी शरीर और बाजुओं की गतिविधि का इस्तेमाल करते हैं। धड़ पर सीमित नियंत्रण का असर उनके थ्रो करने के तरीके पर पड़ता है।

तीरंदाजी की W1 कैटेगरी में पहली बार मेडल आया

स्वाति चौधरी ने एशियाई पैरा खेलों में तीरंदाजी की W1 श्रेणी में भारत का पहला मेडल जीता। महिला वर्ग में चीन की चेन मेंगकान से हारने के बाद उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

—————————————————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए…

वर्ल्ड कप 2026 फाइनल खेलने वाली टीमों की होगी भिड़ंत, भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 आज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। मैच क्राइस्टचर्च में दोपहर 12:30 बजे से शुरु होगा।

इस फॉर्मेट में आखिरी बार दोनों टीमें वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भिड़ी थी। तब भारत ने अहमदाबाद में 96 रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया था। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.