Headlines

Tiger Shroff Firing Case | Sonipat Police Arrests Accused Investigation


टाइगर श्रॉफ केस में पकड़े गए हरियाणा के सोनीपत के कुणाल और सुमित (लाल घेर में)। कुणाल की गर्लफ्रेंड राधा और उसकी सहेली बबिता भी अरेस्ट हुई है।

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, हरियाणा कनेक्शन गहराता जा रहा है। इस केस में अब तक राज्य के 10 युवकों के नाम सामने आ चुके हैं। इनमें से शूटर रेहान अंसारी और फूल सिंह समेत 9 आरोपी अकेले सोनीपत जिले के

.

पुलिस की कार्रवाई में लगातार नई गिरफ्तारियां हो रही हैं। बुधवार देर रात मुंबई पुलिस और सोनीपत STF ने देवडू गांव से समीर और नितिन को दबोच लिया। इससे ठीक एक दिन पहले रोहणा के कुणाल, खरखौदा के सुमित और गोहाना के अंकित को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में एक दिलचस्प मोड़ तब आया जब कुणाल के साथ उसकी गर्लफ्रेंड राधा और उसकी सहेली बबीता को भी पकड़ा गया। UP की रहने वाली ये दोनों लड़कियां बहालगढ़ की एक फैक्ट्री में काम करती हैं और करीब दो महीने पहले ही कुणाल के संपर्क में आई थीं।

गिरफ्तार किए गए इन सभी पर एक्टर की रेकी करने, भागने के रास्ते खंगालने, हथियार पहुंचाने और वारदात के बाद शूटर्स की मदद करने का आरोप है। वहीं, गोहाना के शूटर फूल सिंह को लेकर भी बड़ा अपडेट आया है, जिसे पहले नाबालिग समझा जा रहा था, मुंबई पुलिस के मुताबिक उसकी उम्र 18 साल से ज्यादा है।

फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ी पहेली यह है कि हरियाणा के रेहान-फूल सिंह और बिहार के ऋतिक की मुलाकात महज 20 दिन पहले ही हुई थी। इतनी कम अवधि में तीनों का एक साथ आना और इतने बड़े नेटवर्क को इस साजिश में जोड़ लेना, पुलिस की पूरी इन्वेस्टिगेशन का फोकस अब इसी पर है।

सोनीपत में सिविल हॉस्पिटल में मेडिकल करवा देवडू गांव के समीर और नितिन को सोनीपत एसटीएफ और मुंबई पुलिस ने अरेस्ट किया है

सोनीपत में सिविल हॉस्पिटल में मेडिकल करवा देवडू गांव के समीर और नितिन को सोनीपत एसटीएफ और मुंबई पुलिस ने अरेस्ट किया है

पुलिस ने ऐसे जोड़े हथियार सप्लाई करने वालों के कनेक्शन…

  • कुणाल पर फायरिंग करने सहित दो केस दर्ज : रोहणा गांव का कुणाल पर दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। खरखौदा थाने में चार जून 2024 को दर्ज मामले में मारपीट, रास्ता रोकने और धमकी देने का आरोप है। दूसरा मामला पानीपत के मॉडल टाउन थाने में मनी चेंजर के कार्यालय पर फायरिंग और रंगदारी से जुड़ा है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर रणदीप मान के इशारे पर हमला किया गया था। इसी मामले में वह जेल गया था और 15 मई को ही बाहर आया था।
  • अनिल पंडित से कुणाल और सुमित को मिलवाया: पुलिस सूत्रों की माने तो अरेस्ट किया गया सुमित का पिता भट्टे पर मजदूरी करता है। जेल से छूटने के बाद सुमित अनिल पंडित के संपर्क में आया। पुलिस सूत्रों की माने तो अनिल पंडित ने ही कुणाल और सुमित को पंजाब के अमृतसर से लाकर हथियार मुंबई भेजने की जिम्मेदारी सौंपी थी। ये दोनों ही पंजाब के अमृतसर से पिस्तौल और 20 कारतूस लेकर आए थे।
  • कुणाल ने प्रेमिका राधा और उसकी सहेली को जोड़ा : इस मामले में पुलिस ने कुणाल की प्रेमिका राधा और उसकी सहेली बबीता को अरेस्ट किया है। कुणाल और राधा करीब दो महीने पहले ही एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। राधा बहालगढ़ में बबीता के साथ किराये के कमरे में रहती थी। कुणाल ने इसकी फायदा उठाया और दोनों को 15 से 20 हजार रुपए का लालच देकर गिरोह में जोड़ा। फिर इन दोनों के जरिए फायरिंग में इस्तेमाल पिस्तल और कारतूस मुंबई पहुंचाए।
  • रोडरेज में घायल कुणाल को अस्पताल से गिरफ्तार: कुणाल सोमवार को रोडरेज की घटना में घायल हो गया था। कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की और सिर पर चोट मार दी थी। इसके बाद उसे सरकारी अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। मंगलवार अलसुबह दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। कुणाल के माता-पिता फैक्ट्री में काम करने जाते हैं। उसकी दादी माया देवी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उन्हें पता चला कि मामला बड़ी आपराधिक वारदात से जुड़ा है।
सुमित की मां आशा ने बताया कि 14 या 15 अक्टूबर को पड़ोस का नीतिन खाटूश्याम जाने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गया था

सुमित की मां आशा ने बताया कि 14 या 15 अक्टूबर को पड़ोस का नीतिन खाटूश्याम जाने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गया था

सुमित की मां बोलीं- बेटे ने खाटू श्याम जाने की बात कही थी

खरखौदा में किराये के मकान में रहने वाला सुमित मूल रूप से रोहतक जिले के रिठाल गांव का रहने वाला है। वह सोनपीपत के खरखौदा में रेडिमेड कपड़ों की दुकान पर काम करता है। मां आशा ने बताया कि 14 या 15 अक्टूबर को पड़ोस का नीतिन खाटूश्याम जाने की बात कहकर उसके बेटे अपने साथ ले गया था।

मंगलवार को पुलिस सुमित को अपने साथ ले गई। आशा का कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने पड़ोस में ही रहने वाले कुणाल पर बेटे को फंसाने का आरोप लगाया है।

अब जानिए बरोदा के अंकित को क्या मिली थी जिम्मेदारी

फायरिंग से पहले एक्टर की रेकी-रूट सर्वे किया: मुंबई पुलिस ने सोनीपत एसटीएफ की मदद से गोहाना के गांव बरोदा निवासी अंकित को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अंकित ने फायरिंग से पहले एक्टर की रेकी करने के साथ रूट का सर्वे किया था। वारदात के दौरान बाइक चलाने और फायरिंग के बाद हमलावरों के भागने की योजना बनाने की जिम्मेदारी भी उसे दी गई थी।

रेहान और फूल सिंह से पूछताछ में सामने आया नाम: सोनीपत के देवडू गांव निवासी रेहान अंसारी और गोहाना क्षेत्र के फूल सिंह से पूछताछ के दौरान ही अंकित का नाम सामने आया। पुलिस के अनुसार, रेहान, फूल सिंह और अंकित फायरिंग से पहले एक साथ थे।

नेपाल जाकर तलाशा था छिपने का ठिकाना: पुलिस के अनुसार, अंकित मुंबई जाने से पहले नेपाल भी गया था। वहां उसने छिपने के संभावित ठिकाने तलाशे थे। उसे चेतावनी दी गई थी कि योजना में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी होने पर वह भी नहीं बचेगा। इसके बाद अंकित डर गया और फायरिंग से एक दिन पहले ही मुंबई से निकल गया था।

अलग-अलग खातों से करीब 35 हजार रुपये का लेनदेन: अंकित के बैंक खाते में अलग-अलग खातों से करीब 35 हजार रुपये का लेनदेन होने की बात सामने आई है। चर्चा है कि यह लेनदेन लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े युवकों के माध्यम से हुआ था। अंकित का नाम गैंग के प्रमुख सदस्य अनिल पंडित और उसके नेटवर्क से जुड़ने की बात भी सामने आई है।

फूल सिंह का सहपाठी रहा है अंकित:अंकित गोहाना क्षेत्र के गिरफ्तार फूल सिंह का सहपाठी रह चुका है। दोनों परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई गई है। दोनों के पिता मजदूरी करते हैं। अंकित के पिता राजेश भी मजदूरी करते हैं। उसका परिवार गांव की संकरी गली में बने छोटे और जर्जर मकान में रहता है।

फायरिंग करने में हरियाणा के अनिल पंडित और रेहान मुख्य किरदार

———————

टाइगर श्रॉफ केस से जुड़ीं ये खबर भी पढ़ें…

टाइगर श्रॉफ फायरिंग- शूटर रेहान के 2 दोस्त पकड़ाए:मां बोली- ₹2 लाख कमाने का ऑफर आया; मुंबई क्राइम ब्रांच ने कॉल कर डिटेल्स बताईं

टाइगर श्रॉफ फायरिंग-जिम्मेदारी लेने वाले अनिल पंडित के पिता पुजारी:1 साल से जेल में बंद, मकान बेचकर विदेश भेजा था

टाइगर श्रॉफ पर गोलियां चलाने वाले पकौड़ी खरीदते दिखे:यात्री बनकर जनरल कोच में चढ़े पुलिसवाले, 15 मिनट में तीनों को दबोचा

टाइगर श्रॉफ पर हमले के 3 आरोपी कोटा से पकड़े:पुणे-जयपुर ट्रेन में बैठे थे, लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं बदमाश; विदेश भागने की फिराक में थे

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मास्टरमाइंड का बाप जेल में:सरपंच को भी धमका चुका गैंगस्टर अनिल पंडित; परिवार समेत 10 साल पहले छोड़ा गांव



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.