अफगानिस्तान की लगातार दूसरी जीत, बांग्लादेश ट्राई सीरीज से बाहर:राशिद खान के 4 विकेट, रहमत शाह की नाबाद फिफ्टी




अफगानिस्तान ने वनडे ट्राई सीरीज में बुधवार रात बांग्लादेश पर 7 विकेट की जीत दर्ज की। यह अफगानी टीम की लगातार दूसरी जीत है। इसी के साथ बांग्लादेश बाहर हो गए। शारजाह में बांग्लादेश की टीम 160 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में अफगानिस्तान ने 35.3 ओवर में 3 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। फाइनल मैच अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच 23 अक्टूबर को खेला जाएगा। राशिद खान को लगातार दूसरे मैच में 4 विकेट राशिद खान को लगातार दूसरे मैच में 4 विकेट मिले हैं। उन्होंने 2 दिन पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ भी 4 विकेट लिए थे। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान ने टॉस के बाद पहले गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश को 160 रन पर रोक दिया। अजमतुल्लाह ओमरजई और यामिन अहमदजई ने 2-2 विकेट चटकाए। बांग्लादेश के लिए विकेटकीपर परवेज हुसैन एमॉन ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए। हालांकि, उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। बांग्लादेश के बल्लेबाज नहीं चले सैफ हसन ने 41 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 82 गेंद खेलीं। ओपनर तंजिद हसन तमीम सिर्फ 1 रन बना सके। सौम्य सरकार पहली ही गेंद पर गोल्डन डक पर आउट हो गए। कप्तान तौहिद ह्रद़य भी खाता नहीं खोल सके। नजमुल हुसैन शांतो ने 15 रन बनाए। मिडिल ऑर्डर में विकेटकीपर परवेज हुसैन इमॉन ने अर्धशतक लगाकर एक छोर संभाले रखा। दूसरे छोर पर मेहदी हसन मिराज 2 और शोरिफुल इस्लाम 7 रन बनाकर आउट हो गए। अलिस अल इस्लाम भी खाता नहीं खोल पाए। रहमत शाह और हशमतुल्लाह ने दिलाई जीत 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। विकेटकीपर रहमनुल्लाह गुरबाज 6 रन बनाकर आउट हो गए। इब्राहिम जादरान ने 34 रनों की पारी खेली। पिछले मैच में शतक लगाने वाले सेदिकुल्लाह अटल इस मैच में 4 रन ही बना सके। इसके बाद कप्तान रहमत शाह ने नाबाद अर्धशतक लगाया। हशमतुल्लाह शाहिदी ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी कर अफगानिस्तान को 7 विकेट से जीत दिला दी। ——————————————–



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *