Indian Para Swimmer Deported From Japan Over Sexual Misconduct Charges


  • Hindi News
  • Sports
  • Indian Para Swimmer Deported From Japan Over Sexual Misconduct Charges

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख को जापान से डिपोर्ट किया गया है। उन पर नागोया के होटल में महिला हाउसकीपिंग कर्मचारी के साथ सेक्सुअल मिसकंडक्ट के आरोप लगे हैं।

मामला सोमवार 19 अक्टूबर का है। जबकि, आलम शेख को मंगलवार 20 अक्टूबर को डिपोर्ट किया गया है। लेकिन, मामले की जानकारी गुरुवार को बाहर आई।

TOI के अनुसार, पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) शम्स आलम पर लाइफ टाइम बैन लगाने पर विचार कर रही है। इस मामले के बाद भारत के एशियन पैरा गेम्स दल पर भी सवाल उठे हैं।

शम्स आलम ने पिछले साल रेक्याविक इंटरनेशनल गेम्स में 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में गोल्ड मेडल जीता था।

शम्स आलम ने पिछले साल रेक्याविक इंटरनेशनल गेम्स में 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में गोल्ड मेडल जीता था।

3 पॉइंट्स में जानिए नागोया के होटल में क्या हुआ?

  • स्थानीय आयोजन समिति ने शेफ-डी-मिशन को सूचित किया कि होटल में यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ की एक कथित घटना हुई है।
  • स्थानीय पुलिस ने एक भारतीय एथलीट को हिरासत में ले लिया है। जब हम होटल पहुंचे, तब पुलिस और होटल के अधिकारी वहां मौजूद थे।
  • हमें बताया गया कि एथलीट ने हाउसकीपिंग स्टाफ की एक महिला कर्मचारी को अनुचित तरीके से छुआ, अश्लील इशारे किए, उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करने की कोशिश की।

पुलिस ने हिरासत में लिया, भारतीय दल ने लिखित माफी मांगी

शिकायत मिलने के बाद जापानी पुलिस ने 40 साल के शेख को हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन ले गई। पुलिस ने गिरफ्तारी और मामले को अदालत के सामने पेश करने की मांग की थी। इसके बाद स्थानीय आयोजन समिति ने हस्तक्षेप किया।

भारतीय दल की तरफ से महिला कर्मचारी को लिखित माफी देने और खिलाड़ी को जापान से वापस भेजने की व्यवस्था करने को कहा गया। अधिकारी के मुताबिक, शेख को रात बिताने के लिए दूसरे होटल में भेजा गया और मंगलवार को नागोया से भारत रवाना कर दिया गया।

कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम शेख?

मोहम्मद शम्स आलम शेख बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले हैं और मुंबई के धारावी इलाके में अपने परिवार के साथ रहते हैं। शेख पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाई S5 और 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक SB4 स्पर्धाओं में दुनिया के नंबर एक तैराक रह चुके हैं।

शम्स आलम ने 2018 में जकार्ता में हुए एशियन पैरा गेम्स में हिस्सा लिया था। इसके अलावा, उन्होंने पिछले साल रेक्याविक इंटरनेशनल गेम्स में 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में गोल्ड मेडल जीता था। इस दौरान उन्होंने भारतीय और एशियाई रिकॉर्ड भी बनाए थे।

—————————————————

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.