Headlines

अडाणी टोटल गैस के दूसरी तिमाही के नतीजे आज:इनपुट कॉस्ट घटने और CNG-PNG बिक्री पर रहेंगी नजरें; पिछली तिमाही में मुनाफा 14% घट गया था




अडाणी टोटल गैस के 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे आज 22 अक्टूबर को घोषित होने वाले हैं। पिछली तिमाही में बढ़ी हुई इनपुट कॉस्ट के कारण कंपनी का मुनाफा 14% घटकर ₹142 करोड़ रह गया था। ऐसे में आज आने वाले नतीजों में कंपनी का प्रदर्शन मुख्य रूप से CNG और PNG की बिक्री की मात्रा और इनपुट कॉस्ट में हुए सुधार पर निर्भर करेगा। एक साल में 11% गिरा अडाणी टोटल गैस का शेयर अडाणी टोटल गैस का शेयर आज करीब 1% नीचे 550 रुपए के करीब है। वहीं ये शेयर बीते एक साल में 11% गिर चुका है। वहीं इस साल ये 7% गिरा है। बोनान्जा में सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट विराट जगद के अनुसार, शेयर के लिए ₹545–546 पर सपोर्ट और ₹582 पर रेजिस्टेंस है। जब तक शेयर ₹582 के पार नहीं जाता तब तक इसमें नई खरीदारी से बचना चाहिए। पहले तिमाही में रेवेन्यू बढ़ा था लेकिन प्रॉफिट घटा 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में कंपनी का मुनाफा 14.2% गिरकर ₹141.7 करोड़ रह गया, जो एक साल पहले की समान तिमाही में ₹165.2 करोड़ था। वहीं ऑपरेशनल रेवेन्यू 27.3% बढ़कर ₹1,907 करोड़ पर पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹1,498 करोड़ था। अहमदाबाद से चंडीगढ़ तक फैला अडाणी टोटल गैस का नेटवर्क अडाणी टोटल गैस लिमिटेड देश के अलग-अलग शहरों में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क तैयार कर रही है। यह कंपनी घरों, दुकानों और फैक्ट्रियों तक पाइप से PNG पहुंचाती है, साथ ही गाड़ियों के लिए CNG भी उपलब्ध कराती है। कंपनी पहले ही गुजरात के अहमदाबाद और वडोदरा, हरियाणा के फरीदाबाद और यूपी के खुर्जा में अपना गैस नेटवर्क तैयार कर चुकी है। इसके अलावा, अडाणी टोटल गैस और इंडियन ऑयल मिलकर इलाहाबाद, चंडीगढ़, एर्नाकुलम, पानीपत, दमन, धारवाड़ और उधमसिंह नगर जैसे इलाकों में भी गैस नेटवर्क का विस्तार कर रहे हैं। कंपनी के चेयरमैन गौतम अडाणी हैं और सीईओ संजय पंडिता। ये कंपनी अगस्त 2005 में बनी थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *