Headlines

Diljit Dosanjh Delhi Concert Denied Permission


4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिंगर दिलजीत दोसांझ के 30 अक्टूबर को नई दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का हवाला दिया है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण जिला पुलिस ने टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म ‘बुक माई शो’ को पत्र भेजकर आवेदन खारिज होने की जानकारी दी है।

त्योहारों के सीजन और सुरक्षा इनपुट का दिया हवाला

दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर ने ‘बुक माई शो’ को आधिकारिक पत्र में लिखा कि 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में ‘दिलजीत दोसांझ ओरा इंडिया टूर दिल्ली’ के आयोजन की अनुमति नहीं दी जा सकती।

पुलिस ने कॉन्सर्ट को मंजूरी न देने के पीछे दो मुख्य वजहें बताई हैं। पुलिस पत्र के अनुसार, एजेंसी को विशिष्ट सुरक्षा खतरों से जुड़े इनपुट मिले हैं।

इसके साथ ही चालू त्योहारों के सीजन की वजह से पुलिस व्यवस्था पर पहले से ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने का भारी दबाव है। इन दोनों स्थितियों को देखते हुए इतनी बड़ी भीड़ वाले कार्यक्रम की अनुमति देना संभव नहीं है।

दिलजीत दोसांझ के इस नए 'ओरा इंडिया टूर' की शुरुआत 30 अक्टूबर को दिल्ली से ही होने वाली थी।

दिलजीत दोसांझ के इस नए ‘ओरा इंडिया टूर’ की शुरुआत 30 अक्टूबर को दिल्ली से ही होने वाली थी।

सिख विरोधी दंगों की बरसी के कारण बदली थी तारीख पहले यह शो 1 नवंबर को होना था, लेकिन पंजाबी प्रमोशन काउंसिल की अपील के बाद अब इसे 30 अक्टूबर कर दिया गया। तारीख बदलने की अपील 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़ी संवेदनशीलता को देखते हुए की गई।

काउंसिल ने अपने पत्र में कहा था कि 1 नवंबर का दिन सिख समुदाय के कई परिवारों के लिए दर्दनाक यादों से जुड़ा है। 31 अक्टूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सिख-विरोधी दंगे भड़के थे। इस इन दंगों की यादें आज भी पीड़ित परिवारों और सिख समुदाय के लिए संवेदनशील हैं।

‘ओरा इंडिया टूर’ की शुरुआत दिल्ली से होनी थी

ग्लोबल पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ के इस नए ‘ओरा इंडिया टूर’ की शुरुआत 30 अक्टूबर को दिल्ली से ही होने वाली थी। दिल्ली के बाद इस टूर के तहत इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु और लखनऊ जैसे प्रमुख शहरों में कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

फर्जी वॉलंटियर स्कैम को लेकर दिलजीत ने दी थी चेतावनी

शो से पहले सोशल मीडिया पर फर्जी वॉलंटियर भर्ती को लेकर भी विवाद सामने आया था। दिलजीत दोसांझ ने खुद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर फैंस को ऐसे फर्जी पेजों से दूर रहने के लिए कहा था। उन्होंने साफ किया था कि उनकी टीम किसी भी वॉलंटियर को भर्ती नहीं कर रही है और लोग अपना पर्सनल डेटा किसी भी अनजान पेज पर शेयर न करें।

ये खबर भी पढ़ें:

दिलजीत दोसांझ का घर समझ लिखे खालिस्तानी नारे: पड़ोसी बोला- मुंह बांधकर आए 4-5 लोग, सिंगर का भी नाम लिखा, मैंने डांटा तो भाग गए

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के ऑरा इंडिया टूर से पहले उनके गांव दोसांझ कलां में कुछ लोगों ने घर की दीवार पर ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लिख दिए। बाद में पता चला कि जिस घर की दीवार पर नारे लिखे गए, वह दिलजीत दोसांझ का नहीं, बल्कि उनके पड़ोसी का है। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.