6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के मुंबई स्थित आवास पर करवा चौथ का त्योहार रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। हर साल की तरह इस बार भी अनिल कपूर के घर कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे।
इस सेलिब्रेशन में शिल्पा शेट्टी, मीरा राजपूत, रीदिमा कपूर साहनी, महीप कपूर, भावना पांडे, नीलम कोठारी और नताशा दलाल समेत कई जाने-माने सितारे पूजा की थाली और छन्नी लेकर पहुंचे।

शिल्पा ओमब्रे पिंक और रेड कलर की साड़ी में नजर आईं।

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा भी ट्रिडीशनल साड़ी में पहुंची।

वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल और निर्देशक रोहित धवन की पत्नी जानवी देसाई धवन भी इस पारंपरिक पूजा का हिस्सा बनीं।

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भी सेलिब्रेशन में शामिल हुईं।

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी और एक्ट्रेस गीता बसरा पिंक शरारा सूट में दिखीं

अभिनेत्री और गायिका पद्मिनी कोल्हापुरे भी पूजा में पहुंची।

ऋषि कपूर की बेटी रीदिमा कपूर साहनी गुलाबी रंग के लहंगे में पहुंचीं।
सालों से चली आ रही है कपूर परिवार की यह परंपरा
सुनीता और अनिल कपूर का मुंबई स्थित घर पिछले कई वर्षों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में करवा चौथ सेलिब्रेशन का ठिकाना रहा है।
सुनीता कपूर हर साल अपने घर पर बॉलीवुड से जुड़े परिवारों और अभिनेत्रियों के लिए इस पूजा का आयोजन करती हैं। यहां हर साल तमाम हस्तियां कथा सुनती हैं और व्रत खोलने की रस्मों को पूरा करती हैं।
ये खबर भी पढ़ें तमन्ना ने अन्नू कपूर के कमेंट पर दिया रिएक्शन:बोलीं- मैं इन चीजों पर ध्यान ही नहीं देती; एक्टर ने बॉडी पर दिया था आपत्तिजनक बयान

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने अन्नू कपूर के ‘दूधिया बदन’ वाले कमेंट पर पहली बार रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि वह ऐसी बातों के बजाय अपने काम पर ध्यान देती हैं। पूरी खबर पढ़ें
