![]()
मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 सीजन से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में चार नए चेहरे शामिल किए हैं। फ्रेंचाइजी ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज रोबिन उथप्पा को बैटिंग कोच, न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनाघन को बॉलिंग कोच, टी. दिलीप को फील्डिंग कोच और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को डेवलपमेंट बॉलिंग कोच नियुक्त किया है। ये सभी हेड कोच कीरोन पोलार्ड के नेतृत्व में काम करेंगे। फ्रेंचाइजी के मुताबिक, नए कोचिंग ग्रुप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव रखने वाले सदस्यों के साथ मुंबई इंडियंस के पुराने खिलाड़ियों को भी जगह दी गई है। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर बनाने और टीम के प्रदर्शन को मजबूत करना है। उथप्पा और मैक्लेनाघन की वापसी रोबिन उथप्पा और मिचेल मैक्लेनाघन पहले मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। उथप्पा 2008 में टीम का हिस्सा थे, जबकि मैक्लेनाघन ने 2015 से 2020 तक फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया। धवल कुलकर्णी भी मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। अब तीनों खिलाड़ी कोचिंग स्टाफ में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। उथप्पा बैटिंग और मैक्लेनाघन बॉलिंग कोच 2007 में भारत की टी-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे उथप्पा बल्लेबाजों की तकनीक और मैच के दौरान रणनीतिक फैसले लेने पर काम करेंगे। वहीं, मुंबई इंडियंस के साथ 2015, 2017, 2019 और 2020 में IPL खिताब जीतने वाले मैक्लेनाघन गेंदबाजों को टी-20 क्रिकेट की जरूरतों के मुताबिक तैयार करेंगे। टी. दिलीप संभालेंगे फील्डिंग की जिम्मेदारी टी. दिलीप भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं। उनके अनुभव से मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों की फील्डिंग, फिटनेस और मैदान पर प्रदर्शन बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। युवा गेंदबाजों को तैयार करेंगे धवल कुलकर्णी धवल कुलकर्णी को डेवलपमेंट बॉलिंग कोच बनाया गया है। वे टीम के युवा भारतीय गेंदबाजों को तैयार करने और पूरे साल उनके कौशल में सुधार पर काम करेंगे। उन्हें भारतीय परिस्थितियों और मुंबई क्रिकेट का अच्छा अनुभव है। पोलार्ड के नेतृत्व में काम करेगा नया ग्रुप मुंबई इंडियंस के हेड कोच कीरोन पोलार्ड के साथ नया कोचिंग स्टाफ खिलाड़ियों के विकास, टीम की तैयारियों और प्रदर्शन को बेहतर बनाने पर काम करेगा। फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि पुराने खिलाड़ियों के अनुभव और नए विचारों के मेल से टीम IPL 2027 में बेहतर प्रदर्शन कर सकेगी।
Source link
मुंबई इंडियंस ने कोचिंग स्टाफ में किए 4 बदलाव:उथप्पा बैटिंग, मैक्लेनाघन बॉलिंग और टी. दिलीप फील्डिंग कोच बने