![]()
भारत ने दुनिया में सबसे तेजी से गरीबी खत्म करने का नया रिकॉर्ड बनाया है। वर्ल्ड बैंक के मुताबिक, साल 2011 से 2023 के बीच देश में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। इस दौरान भारत में अत्यधिक गरीबी दर 27.1% से घटकर सिर्फ 2.6% रह गई है। विश्व बैंक का कहना है कि भारत ने दुनिया में सबसे तेजी से गरीबी घटाई है। मिडिल क्लास स्तर पर भी गरीबी घटी रिपोर्ट के मुताबिक, हर दिन लगभग ₹400 ($4.20) से कम कमाने वाले लोगों की तादाद भी 57.7% से घटकर अब सिर्फ 16.1% रह गई है। विश्व बैंक का अनुमान है कि साल 2028 तक यह आंकड़ा घटकर 12.1% पर आ जाएगा। हालांकि, नए रोजगार और अर्थव्यवस्था के आंकड़ों के हिसाब से यह अनुमान बदल भी सकता है। गरीबी घटने की 3 वजह: खपत बढ़ी, महिलाओं को मिला रोजगार नॉन-मॉनेटरी गरीबी में भी बड़ी गिरावट सिर्फ कमाई या पैसों के मामले में ही नहीं, बल्कि आम लोगों के रहन-सहन और सुविधाओं के स्तर में भी काफी सुधार आया है…
Source link
49.6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले:हर दिन ₹400 कमाने वाले 57.7% से घटकर 16.1% हुए; महिलाओं की नौकरियों से फायदा मिला