Headlines

CIBIL Score Impact: What Happens If You Miss Loan EMI Payment?


नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अगर आप लोन EMI की ड्यू डेट भूल गए हैं और पेमेंट 1 दिन लेट हो गया है, तो आपके मन में सबसे पहला सवाल यह आता है कि क्या इससे सिबिल/क्रेडिट स्कोर तुरंत गिर जाएगा?

जवाब है- क्रेडिट स्कोर पर तुरंत बड़ा असर भले न पड़े, लेकिन पेनाल्टी और लेट फीस से बचना मुश्किल है।

अक्सर बोरोअर्स यह मान लेते हैं कि 1 दिन की देरी को बैंक नजरअंदाज कर देंगे या ग्रेस पीरियड मिलने पर लेट-पेमेंट चार्जेस नहीं लगेंगे।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियमों और एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लोन पेमेंट में 1 दिन की देरी भी आपके अकाउंट को ओवरड्यू कैटेगरी में डाल सकती है।

क्या 1 दिन EMI लेट होने पर पेनाल्टी लगेगी?

हां, 1 दिन की देरी पर भी लेट पेमेंट चार्जेस लग सकते हैं। अगर बैंक आपको ग्रेस पीरियड की सुविधा देता है, तब भी वह लेट फीस या पेनाल्टी माफ करने के लिए बाध्य नहीं है। चार्जेस कितने लगेंगे, यह आपके लोन एग्रीमेंट की शर्तों पर निर्भर करता है।

पेनाल्टी चार्जेस पर ब्याज नहीं वसूल सकते बैंक

बैंक पेनाल्टी अमाउंट को आपके मूल लोन में जोड़कर उस पर दोबारा ब्याज नहीं वसूल सकते। पेनाल्टी चार्जेस, नियमित ब्याज से बिल्कुल अलग होते हैं।

क्रेडिट स्कोर कब खराब होता है?

  • पॉइंट-टू-पॉइंट रिपोर्टिंग: 1 जुलाई 2026 से लागू RBI के नए नियमों के तहत, बैंकों को हर हफ्ते क्रेडिट ब्यूरो को डेटा देना होता है। पहले यह 14 दिन में एक बार अपडेट देना होता था।
  • 30 दिन से ज्यादा देरी है खतरनाक: अगर EMI का भुगतान 30 दिनों से ज्यादा पेंडिंग रहता है, तो क्रेडिट ब्यूरो रिपोर्ट में यह हाइलाइट हो जाता है और क्रेडिट स्कोर तेजी से गिरता है।
  • 90 दिन में अकाउंट NPA: अगर 90 दिनों तक प्रिंसिपल या ब्याज का भुगतान नहीं होता, तो बैंक उस लोन अकाउंट को एनपीए यानी नॉन-परफॉर्मिंग एसेट घोषित कर देते हैं।

ऑटो-डेबिट फेल होने पर क्या करें?

अगर आपकी EMI ऑटो-अकाउंट डेबिट (NACH/ECS) सेट है और खाते में बैलेंस न होने या तकनीकी खराबी के कारण पेमेंट बाउंस हो जाता है…

  • जैसे ही पता चले, बैंक एप या वेबसाइट के जरिए तुरंत बकाया चुकाएं।
  • ऑटो डेबिट बाउंस होने पर बैंक बाउंस चार्ज लेते हैं ।
  • बैंक कस्टमर केयर से बात करके कन्फर्म करें कि पेमेंट अपडेट हो गया है या नहीं।

EMI मिस होने के बाद क्रेडिट स्कोर कैसे बचाएं?

  • तुरंत भुगतान करें: अगर ड्यू डेट निकल गई है, तो बिना वक्त गंवाए तुरंत भुगतान करें ताकि देरी का समय (डेज पास्ट ड्यू – DPD) कम से कम रहे।
  • लेंडर से पहले ही संपर्क करें: अगर आपको लगता है कि इस महीने आप EMI नहीं दे पाएंगे, तो ड्यू डेट से पहले बैंक से बात करें और री-स्ट्रक्चरिंग या मोरेटोरियम जैसे विकल्पों पर चर्चा करें।
  • गलत रिपोर्टिंग पर डिस्प्यूट दर्ज करें: समय पर पेमेंट करने के बावजूद अगर क्रेडिट रिपोर्ट में डिफॉल्ट दिख रहा है, तो क्रेडिट ब्यूरो और बैंक दोनों जगह तुरंत डिस्प्यूट फाइल करें।

CIBIL स्कोर में DPD क्या होता है?

जब आप अपनी क्रेडिट रिपोर्ट डाउनलोड करते हैं, तो उसमें DPD सेक्शन होता है। अगर वहां ‘000’ लिखा है, तो इसका मतलब आपने सभी पेमेंट समय पर किए हैं।

अगर वहां ‘030’ या ‘060’ लिखा है, तो इसका मतलब है कि आपने 30 या 60 दिन देरी से पेमेंट किया था। ‘000’ के अलावा कोई भी नंबर भविष्य में नया लोन मिलने की संभावना को कम कर देता है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *