![]()
दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क का एक बार फिर दावा है कि भविष्य में रिटायरमेंट के लिए पैसे बचाना बेमानी हो जाएगा। उनके मुताबिक सुपर-इंटेलीजेंट मशीनों और रोबोट्स के आने से दुनिया में जरूरत की हर चीज और सुविधा इतनी ज्यादा मात्रा में बन जाएगी कि जमा की गई पूंजी का कोई महत्व नहीं रह जाएगा। मस्क पिछले कुछ सालों से लगातार कह रहे हैं कि AI से चीजें बहुत तेजी से सस्ती बनेंगी। इसके बाद काम करने, सैलरी पाने और पैसे बचाने का पारंपरिक तरीका खत्म हो जाएगा। मस्क ने ‘X’ पर एक यूजर के पोस्ट का जवाब देते हुए यह बात कही विव नाम के एक यूजर ने लिखा था कि अपने हर उल्टे-सीधे खर्चे को मैं बस यही कहकर सही मान लेता हूं कि आगे चलकर तो सब बहुत बढ़िया और भरपूर होने वाला है। अब ऐसा भी नहीं कि पूरी तरह से लापरवाह हो जाओ, पर हां, कुछ सालों में इनमें से ज्यादातर चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। रोबोटिक्स और स्पेस ट्रैवल से बनेगी मल्टी-प्लेनेटरी इकोनॉमी मस्क ने हाल ही में अपने विजन को विस्तार से समझाते हुए कहा था कि रोबोटिक्स और स्पेस ट्रैवल में होने वाले बड़े सुधार एक ‘मल्टी-प्लेनेटरी इकोनॉमी’ को जन्म देंगे। उन्होंने कहा कि इस मुकाम पर पहुंचने के बाद पारंपरिक करेंसी का कोई महत्व नहीं रहेगा। जब उत्पादन की कोई सीमा नहीं होगी, तो आर्थिक लेनदेन का तरीका पूरी तरह बदल जाएगा। ‘जो चाहो वो मिलेगा, कोई चीज दुर्लभ नहीं होगी’ मस्क का मानना है कि AI, एनर्जी सेक्टर और रोबोटिक्स मिलकर प्रोडक्शन कैपेसिटी को कई गुना बढ़ा देंगे। इसका नतीजा यह होगा कि दुनिया में संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी। इसे एक उदाहरण से समझिएं… मान लीजिए आज आपको नई कार खरीदनी है, घर बनाना है या अस्पताल में इलाज कराना है। इन सब कामों में इंसानों की मेहनत लगती है। इंजीनियरों और डॉक्टरों की फीस होती है और सामान बनाने की लागत भी ज्यादा आती है। यही वजह है कि ये चीजें महंगी हैं। अब सोचिए कि भविष्य में कार बनाने से लेकर खेती करने और इलाज तक का सारा काम AI और रोबोट्स कर रहे हैं। रोबोट्स न कभी थकते हैं और न ही हर महीने सैलरी मांगते हैं। जब किसी भी सामान को बनाने का खर्चा लगभग शून्य हो जाएगा तो राशन, बिजली, इलाज सब बहुत सस्ता मिलने लगेगा। बिल गेट्स बोले- अगले 20 साल उथल-पुथल भरे रहेंगे बिल गेट्स के मुताबिक AI से भविष्य में सब आसान होगा, लेकिन अगले 20 सालों का बदलाव इंसानी इतिहास का सबसे तनावपूर्ण समय साबित होगा। मस्क के दावे पर एक्सपर्ट्स की चेतावनी
Source link
मस्क बोले- रिटायरमेंट फंड की जरूरत नहीं होगी:आने वाले सालों में पैसे बेमानी होंगे; एक्सपर्ट्स बोले- दावा गलत निकला तो लोग सड़क पर आ जाएंगे