2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक साल में आमतौर पर दो बार आयोजित किया जाता है। पहला संस्करण अप्रैल में और दूसरा संस्करण अक्टूबर में होता है।
मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में शनिवार को बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक अक्टूबर 2026 के दूसरे दिन कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे। इस दौरान फैशन शो में अलग-अलग डिजाइनर्स के कलेक्शन पेश किए गए। शिल्पा शेट्टी, खुशी कपूर और लीजा हेडन ने शोस्टॉपर बनकर रैंप वॉक किया।
फैशन वीक के दूसरे दिन सोहेल खान ने भी रैंप वॉक किया। उन्होंने एक्ट्रेस अनुप्रिया गोएंका के साथ रियाज और अमन गांगजी के मशहूर फैशन ब्रांड LIBAS के लिए रैंप वॉक किया।
देखें फैशन वीक की तस्वीरें-

शिल्पा शेट्टी डिजाइनर सीमा सिंह के लेबल ऐश्वर्या के लिए शोस्टॉपर बनीं। उन्होंने ‘ऑरा ऑफ ओपुलेंस’ कलेक्शन पेश किया।

खुशी कपूर ने ट्रेंड्स के ‘द एथनिक एडिट’ कलेक्शन के लिए रैंप वॉक किया। उनके आउटफिट में फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया स्टाइल देखने को मिला।

सोहेल भारी कढ़ाई वाली स्टाइलिश शेरवानी में नजर आए।

लीजा हेडन ने डिजाइनर शुभिका के लेबल पापा डोंट प्रीच के कलेक्शन ‘मैडोना एंड द सायरन्स’ को पेश किया।

ईशा मालवीय बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक के दूसरे दिन NIF ग्लोबल के लिए शोस्टॉपर बनीं।

नील नितिन फैशन वीक में स्टाइलिश अंदाज में नजर आए।

भावना पांडे, महीप कपूर, नीलम कोठारी और सीमा सजदेह वीक में एक साथ नजर आईं।

एक्ट्रेस मधु शाह भी फैशन वीक के दूसरे दिन पहुंचीं।
निश हेयर की हैलोवीन पार्टी में भी पहुंचे सितारे
शनिवार को मुंबई में एक और वेंट हुआ। एक्ट्रेस और एंटरप्रेन्योर पारुल गुलाटी ने निश हेयर की हैलोवीन पार्टी होस्ट की। इस दौरान बॉलीवुड कलाकारों, रियलिटी शो के सितारों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने हिस्सा लिया।
देखें हैलोवीन पार्टी की तस्वीरें-

पारुल गुलाटी ऑरेंज विग और पिंक आउटफिट में नजर आईं।

कुशा कपिला ब्लैक आउटफिट में दिखीं।

आयशा खान ने लाल-काले रंग की ड्रेस में वैम्पायर लुक अपनाया।,

फरहाना भट्ट ब्लैक ड्रेस में नजर आईं।
