![]()
मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को इंदौर में होने वाले कॉन्सर्ट में बम धमाके की धमकी मिली है। ‘खालिस्तानी नेशनल आर्मी’ के नाम से भेजे गए ई-मेल में शो के दौरान IED ब्लास्ट की चेतावनी दी गई है। इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव के दफ्तर और अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित बंगले ‘जलसा’ को भी उड़ाने की धमकी दी गई है। इंदौर के तीन स्कूलों को ई-मेल भेजकर अभिभावकों से बच्चों को कॉन्सर्ट में नहीं भेजने को कहा गया है। ई-मेल में भेजने वालों के नाम भी लिखे धमकी भरा ई-मेल ‘खालिस्तानी नेशनल आर्मी’ के नाम से भेजा गया है। इसमें भेजने वालों के नाम इंजीनियर गुरानाख सिंह, रुखन शाहवाला, डॉ. गुरनिरवेर सिंह और बब्बर खालसा (परमार-कनाड़) के प्रोफेसर गुरकाल सिंह पीएचडी लिखे हैं। 3 स्कूलों को मेल, पुलिस कर रही जांच एडिशनल DCP राजेश दंडोतिया के मुताबिक, इंदौर के तीन स्कूलों को सोमवार सुबह धमकी भरे ई-मेल मिले। इनमें अभिभावकों को 15 नवंबर के कार्यक्रम में अपने बच्चों को न भेजने की चेतावनी दी गई है। मेल में कॉन्सर्ट में बम धमाके करने की बात कही गई है। एहतियातन पुलिस ने स्कूलों के नाम बताने से इनकार किया है। राजेश दंडोतिया के मुताबिक, ई-मेल की तकनीकी जांच की जा रही है। 15 नवंबर को C-21 मैदान में होगा शो दिलजीत दोसांझ इन दिनों म्यूजिक टूर पर हैं। दिल्ली में उनका शो हो चुका है। 15 नवंबर को इंदौर के C-21 मैदान में उनका कार्यक्रम तय है। इससे पहले भी शो को लेकर धमकियां मिलने की बात सामने आ चुकी है। अमिताभ के पैर छूने पर हुआ था विवाद अमेरिका स्थित आतंकी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और अन्य शो के दौरान दिलजीत को धमकी दी थी। संगठन का आरोप है कि दिलजीत ने बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के पैर छूकर सम्मान किया था। इससे 1984 के सिख दंगों के पीड़ितों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। मुंबई की पूर्व महापौर के दफ्तर में भी आया था मेल इससे पहले 23 अक्टूबर को मुंबई की पूर्व महापौर रितु तावड़े के दफ्तर में भी दिलजीत दोसांझ पर आत्मघाती हमले की धमकी वाला ई-मेल भेजा गया था। ऋषिकेश में बेफिक्र नजर आए दिलजीत धमकियों के बीच दिलजीत रविवार को ऋषिकेश में बेफिक्र नजर आए। वे बिना सुरक्षा के मां गंगा का आचमन कर आशीर्वाद लेते दिखे। उन्होंने वशिष्ठ गुफा में भी कुछ समय बिताया। यहां वे अकेले पत्थरों के बीच बैठे नजर आए।
Source link
इंदौर- दिलजीत के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:3 स्कूल, मेयर ऑफिस और बिग बी का 'जलसा' भी टारगेट; 'खालिस्तानी आर्मी' के नाम से ई-मेल