दिल्ली से विशाखापट्टनम शिफ्ट हुआ भारत-श्रीलंका पहला वनडे:13 दिसंबर को मुकाबला; DDCA ने मौसम और निर्माण कार्य के चलते बदलाव मांगा




भारत और श्रीलंका के बीच 13 दिसंबर को होने वाला पहला वनडे अब दिल्ली में नहीं, बल्कि विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। BCCI ने गुरुवार को वेन्यू बदलने की जानकारी दी। इससे पहले दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने संभावित मौसम संबंधी परेशानी और स्टेडियम में प्रस्तावित रेनोवेशन यानी मरम्मत और सुधार कार्य को देखते हुए मैच का वेन्यू बदलने का अनुरोध किया था। दिल्ली में मैच नहीं होने की दो वजहें पिछली वनडे सीरीज में श्रीलंका ने भारत को हराया था भारत और श्रीलंका के बीच पिछली वनडे सीरीज अगस्त 2024 में खेली गई थी। तीन मैचों की उस सीरीज में श्रीलंका ने भारत को 2-0 से हराया था। पहला मुकाबला टाई रहा था, जबकि दूसरे और तीसरे वनडे में श्रीलंकाई टीम ने जीत दर्ज की थी। ———————– यह खबर भी पढ़ें… IPL 2027- रिटेंशन की डेडलाइन 2 दिन बढ़ी:17 नवंबर तक टीमें बता सकेंगी किसे रखेंगी और किसे छोड़ेंगी; ऑक्शन 16 दिसंबर को BCCI ने IPL 2027 मिनी ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखने और रिलीज करने की तारीख दो दिन बढ़ा दी है। अब सभी 10 फ्रेंचाइजी 17 नवंबर तक अपनी लिस्ट सौंप सकेंगी। पहले इसकी आखिरी तारीख 15 नवंबर थी। खिलाड़ियों की नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में होगी। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *