Cristiano Ronaldo Retires From Football


  • Hindi News
  • Sports
  • Cristiano Ronaldo Retires From Football | Portugal Legend Career Update

स्पोर्ट्स डेस्क1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया है। 41 साल के रोनाल्डो ने गुरुवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नवंबर के इंटरनेशनल ब्रेक के बाद वह पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी टीम को लौटा देंगे।

रोनाल्डो का सफर 20 अगस्त 2003 को कजाकिस्तान के खिलाफ शुरू हुआ था। तब वह सिर्फ 18 साल के थे। अगले 23 साल में उन्होंने पुर्तगाल के लिए 234 मैच खेले और सबसे ज्यादा 146 गोल किए। उनके नाम 46 असिस्ट भी दर्ज हैं। असिस्ट का मतलब है गोल करने वाले खिलाड़ी को आखिरी पास देना।

वीडियो में बोले- पुर्तगाल के लिए अपना सब कुछ दिया

रोनाल्डो ने वीडियो में कहा कि राष्ट्रीय टीम के साथ मैदान पर मेरा सफर खत्म हो रहा है। मैं गर्व के साथ विदा ले रहा हूं। मैंने पुर्तगाल के लिए अपना सब कुछ दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि पीछे मुड़कर देखने पर उन्हें सिर्फ मैच, गोल, रिकॉर्ड और ट्रॉफियां याद नहीं आतीं, बल्कि वे लोग याद आते हैं जिन्होंने इस सफर को खास बनाया।

6 वर्ल्ड कप खेलने वाले पहले खिलाड़ी

रोनाल्डो ने 2006 में जर्मनी में अपना पहला वर्ल्ड कप खेला था। इसके बाद वह 2010, 2014, 2018, 2022 और 2026 के टूर्नामेंट में भी पुर्तगाल की टीम का हिस्सा रहे। इस तरह उन्होंने लगातार 6 वर्ल्ड कप खेले। वह छह अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी बने।

इन टूर्नामेंट में उन्होंने कुल 27 मैच खेले और 11 गोल किए। 2026 में उज्बेकिस्तान के खिलाफ गोल करके उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि, उनका वर्ल्ड कप जीतने का सपना अधूरा ही रह गया। टीम का सबसे अच्छा प्रदर्शन 2006 में रहा, जब वह सेमीफाइनल तक पहुंची और चौथे स्थान पर रही।

रोनाल्डो के टॉप-5 गोल

1. बाइसिकल किक: रियल मैड्रिड की ओर से चैंपियंस लीग क्वार्टर फाइनल में रोनाल्डो ने बाइसिकल किक लगाई।

रोनाल्डो ने 2018 में जुवेंटस के खिलाफ बाइसिकल किक लगाई थी।

रोनाल्डो ने 2018 में जुवेंटस के खिलाफ बाइसिकल किक लगाई थी।

2. 40 यार्ड से गोल: मैनचेस्टर यूनाइटेड की ओर से चैंपियंस लीग क्वार्टर फाइनल में रोनाल्डो ने करीब 40 यार्ड की दूरी से गोल किया।

2009 में रोनाल्डो पोर्टो के खिलाफ 40 यार्ड दूर से शॉट लेते हुए।

2009 में रोनाल्डो पोर्टो के खिलाफ 40 यार्ड दूर से शॉट लेते हुए।

3. नकल बॉल फ्री-किक : रोनाल्डो ने 30 यार्ड से ज्यादा दूरी से फ्री-किक लगाई। गेंद हवा में तेजी से घूमती हुई गोलपोस्ट में पहुंची।

2008 में पोर्ट्समाउथ के खिलाफ फ्री किक लगाते हुए रोनाल्डो।

2008 में पोर्ट्समाउथ के खिलाफ फ्री किक लगाते हुए रोनाल्डो।

4. स्पेन के खिलाफ आखिरी मिनट की फ्री-किक: फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज मुकाबले में रोनाल्डो ने मैच के आखिरी समय में फ्री-किक से गोल किया। इस गोल के साथ उन्होंने अपनी हैट्रिक पूरी की और पुर्तगाल को स्पेन के खिलाफ 3-3 से ड्रॉ दिलाया।

2018 स्पेन के खिलाफ गोल करने के बाद फेमस सियू सेलिब्रेशन करते हुए रोनाल्डो।

2018 स्पेन के खिलाफ गोल करने के बाद फेमस सियू सेलिब्रेशन करते हुए रोनाल्डो।

5. सुपरमैन हेडर बनाम सैम्पडोरिया (2019): जुवेंटस की ओर से सीरी-A मुकाबले में रोनाल्डो ने करीब 2.56 मीटर की ऊंचाई तक छलांग लगाकर हेडर से गोल किया। उनकी इस छलांग और हेडर को देखकर इसे ‘सुपरमैन हेडर’ कहा गया।

18 दिसंबर 2019 को सैम्पडोरिया के खिलाफ रोनाल्डो ने 8 फीट 5 इंच की अविश्वसनीय ऊंचाई तक कूदकर यह हेडर गोल किया था।

18 दिसंबर 2019 को सैम्पडोरिया के खिलाफ रोनाल्डो ने 8 फीट 5 इंच की अविश्वसनीय ऊंचाई तक कूदकर यह हेडर गोल किया था।

2016 में पहली बार पुर्तगाल को यूरो चैंपियन बनाया

रोनाल्डो के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में 2016 का यूरो कप खिताब शामिल है। यूरो कप यूरोप की राष्ट्रीय फुटबॉल टीमों के बीच होने वाला सबसे बड़ा टूर्नामेंट है।

पुर्तगाल ने फाइनल में फ्रांस को 1-0 से हराकर पहली बार यह ट्रॉफी जीती थी। उनकी कप्तानी में पुर्तगाल ने 2019 और 2025 में UEFA नेशंस लीग का खिताब भी जीता। नेशंस लीग यूरोप की राष्ट्रीय टीमों के बीच खेली जाने वाली प्रतियोगिता है।

यूरो कप के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो।

यूरो कप के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो।

संन्यास से पहले कोच के साथ विवाद भी हुआ

रोनाल्डो के इस फैसले से कुछ हफ्ते पहले पुर्तगाल की टीम में विवाद सामने आया था। सितंबर में वह ट्रेनिंग कैंप छोड़कर चले गए थे। इसकी वजह कोच जॉर्ज जीसस के साथ खेलने के समय को लेकर मतभेद बताया गया। रोनाल्डो का कहना था कि कोच ने उन्हें नॉर्वे के खिलाफ मैच में खेलने का भरोसा दिया था, लेकिन वह पूरे मुकाबले में बेंच पर बैठे रहे। इसके बाद डेनमार्क के खिलाफ शुरुआती टीम में जगह नहीं मिलने की बात भी उन्हें बताई गई।

क्लब फुटबॉल में खेलना जारी रखेंगे

रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब अल-नस्र के लिए खेलते हैं। राष्ट्रीय टीम से विदाई के बाद भी वह क्लब के मुकाबलों में खेलते रहेंगे। उन्होंने जुलाई में कहा था कि 2026 का वर्ल्ड कप उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो वर्तमान में सऊदी प्रो लीग के क्लब अल-नसर के लिए फुटबॉल खेलते हैं।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो वर्तमान में सऊदी प्रो लीग के क्लब अल-नसर के लिए फुटबॉल खेलते हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.