![]()
15 साल के वैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार के लिए एक मैच में ही कप्तानी कर सकेंगे। इसकी वजह है कि उन्हें दोहा में होने वाले इमर्जिंग एशिया कप के लिए इंडिया-ए टीम में चुना गया है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के चयनकर्ताओं ने शुक्रवार, 6 नवंबर को पटना में बैठक के बाद वैभव को कप्तान बनाने का फैसला किया था। वैभव को पहली बार सीनियर टीम की कप्तानी सौंपी गई है। बिहार की टीम 14 नवंबर को इंदौर में सौराष्ट्र के खिलाफ वैभव की कप्तानी में खेलेगी। इसके साथ ही वे टी-20 क्रिकेट में किसी भी टीम के सबसे युवा कप्तान बन जाएंगे। 19 नवंबर से शुरू होगा इमर्जिंग एशिया कप वैभव 16 नवंबर को तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया-A टीम के साथ दोहा रवाना होंगे। यहां 19 से 29 नवंबर तक इमर्जिंग एशिया कप खेला जाएगा। वहीं, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग मुकाबले 30 नवंबर से शुरू होंगे। टूर्नामेंट का फाइनल 6 दिसंबर को खेला जाएगा। वैभव के जाने पर सूरज कश्यप कमान संभालेंगे बिहार टीम के मुख्य चयनकर्ता हरविंदर सिंह ने बताया कि चयनकर्ताओं ने टीम की घोषणा से पहले वैभव से बात की थी। उन्होंने पहले मैच में कप्तानी करने पर सहमति जताई। हरविंदर सिंह के मुताबिक, पहले मुकाबले के बाद उपकप्तान सूरज कश्यप बिहार की कमान संभालेंगे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बिहार की टीम वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), सूरज कश्यप (उपकप्तान), आलोक कुमार, आयुष लोहरुका (विकेटकीपर), अल्तमश अशरफ, परम कुमार सिंह, अनमोल कुमार (विकेटकीपर), रित्विक राज, मयंक कुमार, राघवेंद्र प्रताप, आशीष कुमार, वासुदेव प्रताप सिंह, मोहम्मद इजहार, अमोद यादव, प्रशांत सिंह, नवाज खान और हिमांशु सिंह।
Source link
सूर्यवंशी SMAT में एक मैच में बिहार के कप्तान होंगे:16 नवंबर को दोहा रवाना होंगे, इमर्जिंग एशिया कप के लिए इंडिया-ए टीम में शामिल