पाकिस्तान ने लंच ब्रेक तक 137 रन बनाए:श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में डेब्यूटेंट तैयब का अर्धशतक, 51 गेंदों पर 57 रन बनाए




पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन लंच ब्रेक तक 2 विकेट पर 137 रन बना लिए हैं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम को ओपनर्स तैयब आरिफ और अजान अवैस ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी की। डेब्यूटेंट तैयब आरिफ ने अपने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 51 गेंदों पर 57 रन बनाए। दूसरे छोर पर अजान अवैस ने 30 रन का योगदान दिया। दोनों ने मिलकर 16 चौके और एक छक्का लगाया। 5 गेंद में श्रीलंका ने झटके 2 विकेट पाकिस्तान की मजबूत शुरुआत के बाद श्रीलंका ने पांच गेंदों के भीतर दोनों ओपनर्स को पवेलियन भेज दिया। मिलन रत्नायके ने अजान अवैस को विकेटकीपर कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया। अगले ओवर में असिथा फर्नांडो ने तैयब आरिफ को आउट कर दिया। आरिफ का कैच विकेटकीपर मेंडिस ने पकड़ा। बाबर आजम ने संभाली पाकिस्तान की पारी दो विकेट जल्दी गिरने के बाद बाबर आजम ने मोहम्मद ताहा के साथ पारी को संभाला। बाबर ने शुरुआत से ही आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की और श्रीलंकाई गेंदबाजों को हावी नहीं होने दिया। दूसरी ओर, डेब्यू कर रहे मोहम्मद ताहा ने संभलकर बल्लेबाजी की। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 50 रन से ज्यादा की साझेदारी कर पाकिस्तान को फिर मजबूत स्थिति में पहुंचाया। पहले सेशन का खेल खत्म होने तक बाबर 31 रन और मोहम्मद ताहा क्रीज पर मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *