- Hindi News
- Sports
- Dakar 2026 Youth Olympics | Ambekar Meitei Wins Historic Boxing Gold
डकार26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अंबेकर ने फाइनल में 3-2 से जीत दर्ज की।
भारतीय मुक्केबाज एल अंबेकर मीतेई ने डकार 2026 यूथ ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने पुरुषों के 50KG बॉक्सिंग फाइनल में आयरलैंड के जुबानी क्रिस्टियन को 3-2 से हराया।
यह यूथ ओलिंपिक के इतिहास में बॉक्सिंग में भारत का पहला गोल्ड मेडल है। अंबेकर ने सेमीफाइनल में 5-0 से एकतरफा जीत दर्ज की थी।

अंबेकर ने फाइनल में आयरलैंड के क्रिश्चियन जुबानी को हराया।
फाइनल राउंड में पलटा मुकाबला
अंबेकर को फाइनल में शुरुआत में मुश्किल का सामना करना पड़ा। पहले राउंड में पांचों जजों ने आयरलैंड के क्रिश्चियन के पक्ष में फैसला दिया। इसके बाद दूसरे राउंड में भारतीय मुक्केबाज ने वापसी की और तीन जजों ने उन्हें बेहतर माना।
तीसरे और आखिरी राउंड में चार जजों ने अंबेकर के पक्ष में फैसला सुनाया। इस तरह उन्होंने 3-2 से मुकाबला जीतकर गोल्ड अपने नाम किया।
यूथ ओलिंपिक में भारत के तीसरे बॉक्सिंग मेडलिस्ट
अंबेकर से पहले भारत को यूथ ओलिंपिक बॉक्सिंग में 2 मेडल मिले थे। शिव थापा ने 2010 सिंगापुर यूथ ओलिंपिक में पुरुषों के 54KG कैटेगरी में सिल्वर जीता था। वहीं, विकास कृष्ण ने इसी संस्करण में पुरुषों के 60KG वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था।
————————
यह खबर भी पढ़ें…
बांग्लादेश के मुस्तफिजुर ने IPL ऑक्शन में रजिस्ट्रेशन कराया, KKR टीम ने पिछले साल निकाला था; ढाका में हिंदुओं पर हमलों के बाद विरोध हुआ था

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने IPL-2027 के मिनी ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी शहरयार नफीस ने इसकी पुष्टि की है। पूरी खबर पढ़ें…
