Headlines

Tata Motors Q2 Financial Results


  • Hindi News
  • Business
  • Tata Motors Q2 Financial Results | Net Loss Reported Amid Revenue Growth

मुंबई2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड को दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 5,531 करोड़ रुपए का नेट लॉस यानी घाटा हुआ है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 76,170 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू 34% बढ़कर ₹96,920 करोड़ पहुंच गया। पिछले साल की इसी तिमाही में यह ₹72,349 करोड़ रहा था।

पिछली तिमाही में 775 करोड़ का मुनाफा हुआ था

पिछली तिमाही यानी वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कंपनी को 775 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। वहीं तिमाही आधार पर कंपनी का रेवेन्यू 1% बढ़ा है। पिछली तिमाही में रेवेन्यू 95,799 करोड़ रुपए था।

नतीजों से पहले कंपनी का शेयर आज 3% गिरा

नतीजों से पहले कंपनी का शेयर 3% की गिरावट के ₹287 के स्तर पर बंद हुआ। बीते छह महीने में यह 15% और एक साल में 28% गिरा है।

इस साल की शुरुआत से अब तक (YTD) कंपनी के शेयरों में करीब 22% की गिरावट आ चुकी है। कंपनी का मार्केट कैप 1.60 लाख करोड़ रुपए है।

कंपनी की मजबूत सेहत के 5 संकेत

  • रेवेन्यू- कमाई लगातार बढ़ रही हो।
  • एक्सपेंस -खर्च की बढ़त सेल्स की तुलना में धीमी हो।
  • प्रॉफिट – मुनाफा लागातार बढ़ रहा हो।
  • EBITDA -सेल्स के साथ-साथ यह भी बढ़े।
  • EPS में बढ़ोतरी हो।
  • फ्री कैश फ्लो पॉजिटिव और बढ़ रहा हो

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *