Headlines

Tamil Nadu Tata Electronics iPhone Factory Accident


  • Hindi News
  • Business
  • Tamil Nadu Tata Electronics IPhone Factory Accident | Apple Probe Update

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी टेक दिग्गज कंपनी एपल, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड की तमिलनाडु फैक्ट्री में हुई उस घटना की जांच करेगी जहां तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी की आईफोन कंपोनेंट फैक्ट्री में सोमवार शाम पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने (एस्फिक्सियेशन) से इन तीन कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की जान चले गई।

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा के इस आईफोन पार्ट्स प्लांट में प्रोडक्शन पर कोई असर नहीं पड़ा है, क्योंकि यह हादसा त्योहार की छुट्टियों के दौरान फैक्ट्री बंद रहने के समय हुआ।

वॉटर फिल्टरेशन टैंक की सफाई के दौरान हादसा हुआ

यह दुर्घटना कृष्णगिरि जिले में उदनापल्ली के पास वन्नियापुरम स्थित टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की फैक्ट्री में एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ETP) के नैनो-फिल्टरेशन फीड टैंक के मेंटेनेंस और सफाई के दौरान हुई। मेंटेनेंस के काम के लिए नालको से जुड़ी एक कंपनी ने इन कर्मचारियों को भेजा था।

गैस के संपर्क में आने से तीनों कर्मचारी बेहोश हुए थे

कृष्णगिरि के कलेक्टर सी. दिनेश कुमार ने बताया कि टैंक की सफाई के दौरान कर्मचारी जहरीली गैस के संपर्क में आ गए। सबसे पहले बी. अकमल ने टैंक के अंदर देखने की कोशिश की, लेकिन जहरीली गैस सूंघने के बाद वह बेहोश हो गए थे।

इसके बाद पी. कावेरी के कहने पर एम. सार्थीकुमार उन्हें देखने अंदर गए और वे भी बेहोश हो गए। इसके बाद कावेरी खुद दोनों को देखने के लिए टैंक में उतरे और वे भी अंदर बेहोश होकर गिर पड़े।

घटना को देख रहे टीम के चौथे सदस्य ने तुरंत मदद मांगी। तीनों कर्मचारियों को होसुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों कर्मचारी धर्मपुरी जिले के रहने वाले थे।

  • बी. अकमल (28): पंचपल्ली के थिन्नूर गांव के निवासी।
  • पी. कावेरी (32): हनुमंतपुरम के निवासी।
  • एम. सार्थीकुमार (25): पालाकोड के पास बेलरामपट्टी के निवासी।

कलेक्टर ने कहा- उचित सुरक्षा उपाय मौजूद नहीं थे

कलेक्टर सी. दिनेश कुमार ने बताया कि ईटीपी के रखरखाव के दौरान उचित सुरक्षा उपाय लागू नहीं किए गए थे। जिला प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। तीनों कर्मचारियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी कृष्णगिरि एमसीएच (MCH) भेज दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर दिनेश कुमार, देनकनिकोट्टई के तहसीलदार वी.षणमुगम, देनकनिकोट्टई के डीएसपी अनंतराज और औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य निदेशालय के संयुक्त निदेशक सरवणन ने मौके का दौरा किया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में मौत की वजह जहरीली गैस सूंघना लग रही है, लेकिन अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। सरवणन ने कहा कि जांच जारी होने के कारण वे अभी कोई कमेंट नहीं कर सकते।

तमिलनाडु सरकार का रुख और राहत उपाय

तमिलनाडु की उद्योग मंत्री विरुद्धई मगहल कीर्तना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि हर कर्मचारी की सुरक्षा और गरिमा सर्वोपरि रहनी चाहिए।

इस दुखद घटना की गहन जांच की जाएगी और जांच के नतीजों आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव आवश्यक सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं।

पहले भी हो चुकी है टाटा प्लांट में सुरक्षा संबंधी घटना

इससे पहले सितंबर 2024 में रायाकोट्टई के पास उल्लुकुरुक्कई गांव स्थित टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के केमिकल प्लांट में आग लग गई थी। उस घटना में दम घुटने और स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याओं के कारण 11 लोगों को होसुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

क्या होता है एस्फिक्सियेशन?

एस्फिक्सियेशन एक ऐसी जानलेवा स्थिति है, जिसमें शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। यह आमतौर पर बंद जगहों जैसे टैंक, सीवर या बिना वेंटिलेशन वाले कमरों में जहरीली गैसों के जमा होने या ऑक्सीजन की कमी के कारण होता है। ऐसी जगहों पर काम करने से पहले सुरक्षा मानकों और ऑक्सीजन लेवल की जांच जरूरी होती है।

बिजनेस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

बलिप्रतिपदा पर आज भारतीय बाजार बंद: कमोडिटी एक्सचेंज शाम 5 बजे खुलेगा; कोरियाई बाजार 4% चढ़ा, अमेरिकी बाजार में तेजी रही

बलिप्रतिपदा के मौके पर आज 10 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार बंद हैं। हालांकि, कमोडिटी मार्केट MCX शाम 5:00 बजे से रात 11:30 बजे तक खुला रहेगा। NCDEX यानी नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज पूरे दिन बंद रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.