22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पंत ने इसी साल अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट खेला था।
ऋषभ पंत का आखिरी फिटनेस और सिमुलेशन टेस्ट 12 नवंबर को BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में होगा। टेस्ट पास करने के बाद वे न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए रवाना होंगे।
पंत ने CoE में बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस की है। इन सेशन में वे सहज नजर आए हैं।

ईरानी कप के दौरान चोटिल हुए थे पंत
- पंत को ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया और जम्मू-कश्मीर के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान साइड स्ट्रेन हुआ था।
- इसके बाद उन्हें न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले होने वाले इंडिया-A के तीनों मुकाबलों के लिए चुना गया था, लेकिन CoE से फिटनेस क्लीयरेंस नहीं मिलने के कारण वे एक भी मैच नहीं खेल सके।
- उन्हें इंडिया-A टीम से वापस बुला लिया गया और CoE में उनका रिहैबिलिटेशन जारी रहा।
- पंत ने इसी साल अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था।

ऋषभ पंत को ईरानी कप में चोट लगी थी।
पंत ने टेस्ट में 3 हजार से ज्यादा रन बनाए

————————–
पंत से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
वनडे टीम से बाहर ऋषभ पंत बोले- बुरा लगता है:लेकिन यह खेल का हिस्सा, हर झटके के बाद वापसी का भी मौका

ऋषभ पंत भारत की वनडे टीम से बाहर हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए उन्हें टीम में नहीं चुना गया। पंत ने इस पर कहा है कि टीम में जगह नहीं मिलने पर बुरा लगता है। पूरी खबर पढ़ें…
