![]()
हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह के ट्रेड को BCCI की मंजूरी मिल गई है। अब हार्दिक पंजाब किंग्स और अर्शदीप मुंबई इंडियंस से खेलेंगे। दोनों खिलाड़ियों की IPL फीस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हार्दिक को मुंबई में मिलने वाली 16.35 करोड़ रुपए की सैलरी ही पंजाब में मिलेगी, जबकि अर्शदीप को मुंबई में 18 करोड़ रुपए मिलेंगे। हार्दिक मुंबई के लिए 10 सीजन खेले हार्दिक ने 2015 से 2021 तक लगातार 7 सीजन और 2024 से 2026 तक 3 सीजन मुंबई के लिए खेले। इस बीच वे 2022 और 2023 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा रहे। हार्दिक IPL 2026 के बाद खुद ही मुंबई की टीम छोड़ना चाहते थे। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई का रिकॉर्ड कमजोर रहा पहली बार पंजाब के अलावा किसी दूसरी टीम से खेलेंगे अर्शदीप अर्शदीप ने 2019 में पंजाब किंग्स के लिए IPL डेब्यू किया था। अब तक वे इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेले हैं। उन्होंने 96 मैचों में 111 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 9.18 रही। पंजाब के पास भारतीय तेज गेंदबाजों में यश ठाकुर और विजयकुमार वैशाक भी हैं। ——————– पूरी खबर पढ़ें… IPL में बढ़ सकती हैं 2 टीमें:2028 में हो सकता है 12 टीमों का टूर्नामेंट, पुणे-वडोदरा रेस में सबसे आगे IPL में 2028 से दो नई फ्रेंचाइजी शामिल हो सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI लीग के विस्तार पर विचार कर रहा है। अगर ऐसा होता है तो टीमों की संख्या 10 से बढ़कर 12 हो जाएगी। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड को BCCI की मंजूरी:हार्दिक पंजाब और अर्शदीप मुंबई से खेलेंगे; दोनों की की सैलरी में बदलाव नहीं