Headlines

Neeraj Kumar Wins Bronze at ISSF World Championship


  • Hindi News
  • Sports
  • Neeraj Kumar Wins Bronze At ISSF World Championship | 2028 Olympic Quota

27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
नीरज ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस स्पर्धा के फाइनल में 346.5 पॉइंट्स हासिल किए।  - Dainik Bhaskar

नीरज ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस स्पर्धा के फाइनल में 346.5 पॉइंट्स हासिल किए।

भारत के नीरज कुमार ने कतर में चल रही ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इसके साथ ही उन्होंने देश के लिए 2028 लॉस एंजिलिस ओलिंपिक का कोटा हासिल कर लिया है।

नीरज ने बुधवार को पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस स्पर्धा के फाइनल में 346.5 पॉइंट्स के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

इस चैंपियनशिप में भारत का यह दूसरा ओलिंपिक कोटा है। इससे पहले जयपाल मालवीय ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर ओलिंपिक कोटा हासिल किया था।

नीरज आखिरी दौर में 9.4 पॉइंट्स शॉट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

नीरज आखिरी दौर में 9.4 पॉइंट्स शॉट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

ओलिंपिक कोटा क्या होता है?

  • ओलिंपिक कोटा किसी देश को ओलिंपिक की किसी स्पर्धा में मिली जगह होती है। शूटिंग में वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसे क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अपने देश के लिए यह कोटा हासिल करते हैं।
  • इसका मतलब है कि उस देश को संबंधित इवेंट में ओलिंपिक में हिस्सा लेने का एक स्थान मिल गया है।
  • हालांकि, कोटा हासिल करने वाले खिलाड़ी का ओलिंपिक खेलना तय नहीं होता। देश की चयन प्रक्रिया के तहत यह तय किया जाता है कि उस कोटे पर कौन खिलाड़ी ओलिंपिक में हिस्सा लेगा।

आखिरी दौर में 9.4 पॉइंट्स से फिसले नीरज

नीरज फाइनल में सिल्वर मेडल की दौड़ में बने हुए थे, लेकिन आखिरी दौर में 9.4 पॉइंट्स के शॉट के कारण उन्हें तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। इंडिविजुअल न्यूट्रल एथलीट (AIN) के दिमित्री पिमेनोव ने 362.8 पॉइंट्स के वर्ल्ड जूनियर रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता। स्लोवाकिया के पैट्रिक जानी ने सिल्वर अपने नाम किया। इन दोनों ने भी ओलिंपिक कोटा हासिल किया।

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर पांचवें स्थान पर रहे

फाइनल में पहुंचे दूसरे भारतीय ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर 323.7 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर रहे। यह मुकाबला कतर के लुसैल शूटिंग रेंज में खेला गया।

————————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

बॉक्सिंग में एंबेकर और गूंजन सेमीफाइनल में पहुंचे:यूथ ओलंपिक्स में भारत के 2 और मेडल पक्के

सेनेगल के डकार में चल रहे यूथ ओलंपिक गेम्स में भारतीय मुक्केबाज एंबेकर मेइतेई और गूंजन ने अपने-अपने वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.