13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने IPL 2027 के मिनी ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट ऑपरेशंस चेयरमैन शहरयार नफीस ने इसकी पुष्टि की है।
मुस्तफिजुर को पिछले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने टीम से रिलीज कर दिया था। तब BCCI ने दोनों देशों के बीच तत्कालीन तनाव का हवाला देते हुए उन्हें टीम से रिलीज का निर्देश दिया था। इसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि बांग्लादेश भारत में टी-20 वर्ल्ड कप खेलने ही नहीं आई।

मुस्तफिजुर को IPL 2026 ऑक्शन में KKR ने 9.20 करोड़ में खरीदा था।
मुस्तफिजुर के रिलीज के बाद बढ़ा था विवाद
- मुस्तफिजुर को IPL 2026 के ऑक्शन में KKR ने 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा था। वे IPL इतिहास के सबसे महंगे बांग्लादेशी खिलाड़ी बने थे।
- BCCI ने दोनों देशों के बीच ‘हालिया घटनाक्रम’ का हवाला देते हुए सुरक्षा कारणों से KKR को उन्हें रिलीज करने का निर्देश दिया था।
- जनवरी 2026 में फ्रेंचाइजी ने मुस्तफिजुर को रिलीज किया। टीम ने जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी को रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया।
- इसके बाद बांग्लादेश ने भारत और श्रीलंका में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट भारत में खेलने से इंकार कर दिया। बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उसके सभी मैच श्रीलंका में कराने की मांग की।
- ICC ने सुरक्षा खतरे की पुष्टि नहीं की और बांग्लादेश के अपील को रिजेक्टर कर दिया। उसकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया गया।

बांग्लादेश के 6 और खिलाड़ी ऑक्शन में उतरेंगे
शहरयार नफीस ने बताया कि मुस्तफिजुर के अलावा नाहिद राणा, रिशाद हुसैन, हसन महमूद, तौहीद हृदोय, तस्कीन अहमद और शोरिफुल इस्लाम ने भी ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
नफीस ने कहा कि यह मिनी ऑक्शन की सामान्य प्रक्रिया है। BCCI ने सभी क्रिकेट बोर्ड से उन खिलाड़ियों के नाम मांगे हैं, जो नीलामी में हिस्सा लेना चाहते हैं।
जनवरी 2027 में भारत के बांग्लादेश दौरे की उम्मीद
- BCB को उम्मीद है कि भारत का प्रस्तावित बांग्लादेश दौरा जनवरी 2027 में हो सकता है। यह दौरा पहले अगस्त 2025 में होना था, लेकिन इसे टाल दिया गया था।
- प्रस्तावित दौरे में 3 वनडे और 3 टी-20 मैच खेले जाने हैं। हालांकि, इसका नया शेड्यूल अभी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं हुआ है। BCB के मुताबिक, दौरा दोनों बोर्ड की सहमति से री-शेड्यूल किया गया है।
- भारत ने आखिरी बार दिसंबर 2022 में बांग्लादेश का दौरा किया था। तब बांग्लादेश ने वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी, जबकि भारत ने टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम की थी।
———————–
यह खबर भी पढ़ें…
टी-20 वर्ल्ड कप शेड्यूल विवाद में BCB से मिलेगा ICC: मुस्तफिजुर को IPL से हटाने के बाद भारत में नहीं खेलना चाहता बांग्लादेश

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) टी-20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल विवाद में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) से मिलने वाला है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बिकने के बावजूद IPL खेलने की परमिशन नहीं दी। इस कारण बांग्लादेश ने भारत में वर्ल्ड कप मैच खेलने से मना कर दिया था। पूरी खबर पढ़ें…
