![]()
पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक पहली पारी में 6 विकेट पर 390 रन बना लिए हैं। टीम ने पहले दिन के स्कोर 281/5 से आगे खेलते हुए 109 रन जोड़े और एक विकेट गंवाया। सऊद शकील 91 और अराफात मिन्हास 27 रन बनाकर नाबाद हैं। पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम और डेब्यूटेंट तैयब आरिफ ने फिफ्टी लगाई। बाबर ने 50 रन, जबकि तैयब ने 57 रन की पारी खेली। मोहम्मद ताहा ने भी 51 रन बनाए। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। शकील और घोरी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पाकिस्तान ने 253 रन पर पांचवां विकेट गंवा दिया था। इसके बाद सऊद शकील और विकेटकीपर बल्लेबाज गाजी घोरी ने पारी संभाली। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी हुई। गाजी ने 72 गेंदों पर 48 रन बनाए। उन्हें दिलशान मदुशंका ने पसिंदु सूरियाबंदर के हाथों कैच कराया। सऊद शकील ने अपनी पारी में अब तक 192 गेंदों का सामना किया है और 9 चौके लगाए हैं। अराफात मिन्हास 49 गेंदों पर 27 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। बाबर आजम और तैयब आरिफ ने भी अर्धशतक लगाए पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही। अजान अवैस और डेब्यूटेंट तैयब आरिफ ने पहले विकेट के लिए 86 रन जोड़े। अजान 30 रन बनाकर मिलन रथनायके की गेंद पर आउट हुए। तैयब ने 51 गेंदों पर 57 रन बनाए। उनकी पारी में 9 चौके और एक छक्का शामिल रहा। इसके बाद बाबर आजम ने 58 गेंदों पर 50 रन बनाए। उन्हें दिलशान मदुशंका ने आउट किया। मोहम्मद ताहा ने भी 105 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली। सलमान आगा 16 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका के लिए फर्नांडो और मदुशंका को 2-2 विकेट श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका ने 2-2 विकेट लिए। मिलन रथनायके और सोनल दिनुषा को एक-एक सफलता मिली। लाहिरू कुमारा ने 23 ओवर गेंदबाजी की, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। पहले दिन पाकिस्तान ने बनाए थे 281 रन टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान ने 67.2 ओवर में 5 विकेट पर 281 रन बनाए थे। खराब रोशनी के कारण दिन का खेल जल्दी खत्म करना पड़ा था। उस समय सऊद शकील 57 और गाजी घोरी 7 रन बनाकर नाबाद थे।
Source link
पाकिस्तान का लंच तक पहली पारी में स्कोर 390/6:सऊद शकील 91 रन बनाकर नाबाद, फर्नांडो- मदुशंका ने 2-2 विकेट लिए