Headlines

EPFO Online Correction Guide | Update PF Account Details in 5 Steps


16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अगर आपके पीएफ अकाउंट में नाम, जन्मतिथि या लिंग जैसी कोई भी जानकारी गलत दर्ज है, तो क्लेम सेटलमेंट, फंड विड्रॉल या अकाउंट ट्रांसफर के समय आपका पैसा अटक सकता है।

इस समस्या से निपटने के लिए EPFO ने ऑनलाइन जॉइंट डिक्लेरेशन सुविधा की जानकारी शेयर की है। इसकी मदद से मेंबर्स घर बैठे अपने रिकॉर्ड सुधार सकते हैं।

पीएफ डिटेल्स ऑनलाइन सुधारने के 5 आसान स्टेप्स

  • EPFO पोर्टल पर जाएं और अपने UAN नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • लॉगिन के बाद पोर्टल पर दिए गए जॉइंट डिक्लेरेशन फैसिलिटी पर क्लिक करें।
  • जिस जानकारी को बदलना चाहते हैं उसे सिलेक्ट करें और सही डेटा दर्ज करें।
  • सही जानकारी के समर्थन में आधार, पैन, बर्थ सर्टिफिकेट जैसे दस्तावेज अपलोड करें।
  • सभी दर्ज डिटेल्स और अपलोड दस्तावेजों को रिव्यू करने के बाद रिक्वेस्ट सबमिट कर दें।

दर्ज जानकारी का डॉक्यूमेंट्स से मैच होना जरूरी

जिस जानकारी को सुधारा जाना है, उसी के अनुसार मान्य पहचान पत्र अपलोड करने होंगे। यह ध्यान रखें कि दर्ज की जा रही जानकारी अपलोड किए जा रहे डॉक्युमेंट से मैच होनी चाहिए।

ऑनलाइन रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद की प्रोसेस

जब आप मेंबर पोर्टल पर अपनी करेक्शन रिक्वेस्ट और डॉक्यूमेंट्स सबमिट कर देंगे, तो यह रिक्वेस्ट वेरिफिकेशन के लिए आगे भेजी जाएगी। EPFO के नियमों और सत्यापन प्रक्रिया के तहत आपकी डिटेल्स की जांच होगी, जिसके बाद डेटा अपडेट कर दिया जाएगा।

जानें क्या है जॉइंट डिक्लेरेशन फैसिलिटी?

जॉइंट डिक्लेरेशन कर्मचारी और एम्प्लॉयर की ओर से संयुक्त रूप से दिया जाने वाला एक फॉर्म है। इसके जरिए पीएफ खाते के मेंबर की व्यक्तिगत या रोजगार संबंधी जानकारियों को आधिकारिक रिकॉर्ड्स में सुधारा जाता है। पहले इसके लिए फिजिकली फॉर्म भरकर पीएफ ऑफिस जाना पड़ता था, लेकिन अब यह काम ऑनलाइन मेंबर पोर्टल से ही हो जाता है।

पीएफ क्लेम रिजेक्ट होने से कैसे बचाएं?

  • UAN-आधार लिंकिंग: सुनिश्चित करें कि आपका UAN नंबर आधार से लिंक्ड हो और नाम की स्पेलिंग दोनों जगह बिल्कुल एक जैसी हो।
  • बैंक डिटेल वैरिफिकेशन: अपने बैंक अकाउंट का IFSC कोड और खाता संख्या सही अपडेट रखें ताकि विड्रॉल का पैसा सीधे बैंक खाते में आए।
  • प्रोफाइल फोटो और मोबाइल: पोर्टल पर अपना एक्टिव मोबाइल नंबर और प्रोफाइल फोटो अपडेट रखें ताकि ओटीपी वैरिफिकेशन में कोई परेशानी न आए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.