![]()
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच रावलपिंडी में खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका ने पहली पारी में 446 रन बनाए। इस तरह टीम ने पाकिस्तान के 434/9 रन के जवाब में 12 रन की बढ़त हासिल की। दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 45 रन बना लिए हैं। टीम की कुल बढ़त 33 रन हो गई है। श्रीलंका की ओर से धनंजय डी सिल्वा ने 167 और कप्तान कुसल मेंडिस ने 119 रन बनाए। पाकिस्तान के साकिब खान ने 7 विकेट लिए। धनंजय डी सिल्वा और कुसल मेंडिस ने संभाली श्रीलंका की पारी श्रीलंका ने चौथे दिन अपनी पहली पारी 404/4 के स्कोर से आगे बढ़ाई। धनंजय डी सिल्वा 167 और कुसल मेंडिस 117 रन बनाकर नाबाद थे। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 249 रन की साझेदारी की। धनंजय डी सिल्वा 246 गेंदों पर 167 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 20 चौके शामिल रहे। वहीं, कप्तान कुसल मेंडिस ने 202 गेंदों पर 119 रन बनाए। उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के लगाए। इन दोनों के अलावा कामिंदु मेंडिस ने 58 और लाहिरू उदारा ने 42 रन बनाए। श्रीलंका की पूरी टीम 117.2 ओवर में 446 रन बनाकर आउट हुई। साकिब खान ने 7 विकेट लिए पाकिस्तान की ओर से साकिब खान सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 34 ओवर में 130 रन देकर 7 विकेट लिए। मोहम्मद अब्बास को 2 विकेट मिले, जबकि रजाउल्लाह ने एक विकेट हासिल किया। पाकिस्तान ने पहली पारी में 434 रन बनाए थे पाकिस्तान ने पहली पारी में 106.3 ओवर में 9 विकेट पर 434 रन बनाकर पारी घोषित की थी। टीम की ओर से सऊद शकील ने सबसे ज्यादा 93 रन बनाए। वह शतक से चूक गए। तैयब आरिफ ने 51 गेंदों पर 57 रन बनाए। मोहम्मद ताहा ने 105 गेंदों पर 51 और आराफात मिन्हास ने 72 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली। कप्तान बाबर आजम ने भी 58 गेंदों पर 50 रन बनाए। गाजी घोरी ने 48 रन का योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका ने 3-3 विकेट लिए। मिलान रथनायके और सोनल दिनुषा को एक-एक विकेट मिला। दूसरी पारी में पाकिस्तान ने 45 रन बनाए, एक विकेट गिरा श्रीलंका से 12 रन पिछड़ने के बाद पाकिस्तान ने दूसरी पारी शुरू की। दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने 15 ओवर में एक विकेट पर 45 रन बना लिए थे। तैयब आरिफ 8 गेंदों पर 11 रन बनाकर असिथा फर्नांडो की गेंद पर LBW आउट हुए। अजान अवैस 46 गेंदों पर 20 और मोहम्मद ताहा 36 गेंदों पर 14 रन बनाकर नाबाद हैं। पाकिस्तान की कुल बढ़त अब 33 रन हो गई है। मैच के पांचवें दिन पाकिस्तान अपनी बढ़त मजबूत करने और श्रीलंका को लक्ष्य देने की कोशिश करेगा।
Source link
श्रीलंका ने पहली पारी में 446 रन बनाए:डी सिल्वा ने 167 और कुसल मेंडिस ने 119 रन बनाए; पाकिस्तान दूसरी पारी में 45/1