Gangster Goldy Dhillon Threatens Amitabh Bachchan & Abhishek Bachchan


कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस को मिलने आए थे। उनके पीछे अभिषेक बच्चन भी नजर आ रहे हैं।

लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को जान से मारने की धमकी दी है। सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट में उसने लिखा कि वे चाहे कितने भी बुलेटप्रूफ केबिन बना लें, उन्हें गोली मार दी जाएगी।

.

उसने दावा किया कि दिल्ली पुलिस के उसके दो साथियों की गिरफ्तारी के बावजूद अमिताभ बच्चन को निशाना बनाने की साजिश पर कोई असर नहीं पड़ा है। उसने मुंबई में अपने करीब 200 साथियों के सक्रिय होने का दावा भी किया है।

अमिताभ बच्चन के घर फायरिंग करने की प्लानिंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने 2 दिन पहले दो शॉर्पशूटर्स को अरेस्ट किया है। इनमें जालंधर का रहने वाला विकास ठाकुर और तरनतारन का निवासी दीपक सिंह शामिल हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गैंगस्टर 1984 के सिख दंगों पर अमिताभ के कथित बयान को लेकर उन्हें निशाना बनाना चाहता था। हालांकि, अमिताभ ने ऐसा कोई बयान देने से इनकार किया है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंबई पुलिस की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंबई पुलिस की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

पोस्ट में क्या लिखा…

  • बुलेटप्रूफ सुरक्षा भी नहीं बचा पाएगी: गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने पोस्ट में अमिताभ और अभिषेक बच्चन को धमकी देते हुए कहा गया कि वे चाहे कितने भी बुलेटप्रूफ केबिन बना लें, उन्हें गोली मार दी जाएगी।
  • सिख समुदाय के खिलाफ बोलने वालों को धमकी: गोल्डी ढिल्लों ने 1984 के सिख विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि इसके जिम्मेदार लोगों को कभी माफ नहीं किया जाएगा।

1984 दंगों में भीड़ को उकसाने का आरोप कुछ सिख संगठनों और 1984 दंगों की गवाह जगदीश कौर ने आरोप लगाया था कि पूर्व PM इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 31 अक्टूबर 1984 को अमिताभ बच्चन ने दिल्ली के एम्स के बाहर भीड़ को उकसाया था। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, उन्होंने दूरदर्शन के लाइव प्रसारण के दौरान ‘खून का बदला खून’ जैसे नारे लगाए थे। हालांकि, इस कथित प्रसारण का कोई आधिकारिक वीडियो सार्वजनिक नहीं हुआ है।

जलसा को मिल चुकी हैं बम से उड़ाने की धमकियां पिछले एक महीने में अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित घर को तीन अलग-अलग ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। 1 नवंबर को अपने घर के बाहर प्रशंसकों से मिलने के दौरान अमिताभ बच्चन पहली बार तीन तरफ से बुलेटप्रूफ शीशे से घिरे सुरक्षा घेरे में नजर आए।

गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों की पोस्ट…

———-

ये खबर भी पढ़ें…

अमिताभ के घर फायरिंग की प्लानिंग, 2 शूटर अरेस्ट, एक्टर पर सिख विरोधी बयान देने का आरोप; धमकी के बाद बुलेटप्रूफ ग्लास में दिखे थे

अमिताभ बच्चन के घर फायरिंग करने की प्लानिंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दो शॉर्पशूटर्स को अरेस्ट किया है। इनमें जालंधर का रहने वाला विकास ठाकुर और तरनतारन का निवासी दीपक सिंह शामिल हैं। दोनों विदेश में बैठे एक गैंगस्टर के लिए काम करते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.