Headlines

IPL 2027 Trade News | Mohammed Shami Joins Rajasthan Royals from Lucknow


कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
2026 में शमी ने अपनी पुरानी टीम SRH के खिलाफ 4 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट लिए, जिसमें अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड के विकेट शामिल थे। - Dainik Bhaskar

2026 में शमी ने अपनी पुरानी टीम SRH के खिलाफ 4 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट लिए, जिसमें अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड के विकेट शामिल थे।

IPL 2027 में मोहम्मद शमी राजस्थान रॉयल्स से खेलते दिखेंगे। वे पिछले सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से खेले थे। वहीं इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन लखनऊ की टीम से खेलेंगे। वे पहले राजस्थान से खेलते थे।

ESPN की रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ और राजस्थान के बीच 3 प्लेयर्स को लेकर ट्रेड हुआ है। इसमें लखनऊ के लेफ्ट आर्म स्पिनर एम. सिद्धार्थ भी राजस्थान रॉयल्स जाएंगे।

इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के हर्षल पटेल गुजरात टाइटंस (GT) से जुड़ेंगे। गुजरात ने इस ऑल-कैश ट्रेड के लिए 4 करोड़ रुपए देने पर सहमति जताई है।

शमी के अनुभव से राजस्थान की पावरप्ले गेंदबाजी मजबूत होगी

राजस्थान रॉयल्स ने पिछले सीजन प्लेऑफ में जगह बनाई थी, लेकिन उसकी गेंदबाजी में पावरप्ले के दौरान रन रोकने की समस्या रही। टीम ने पावरप्ले में 10.14 रन प्रति ओवर दिए थे।

राजस्थान में शमी की जोड़ी जोफ्रा आर्चर के साथ बन सकती है। 36 साल के शमी ने IPL 2026 में 13 मैचों में 12 विकेट लिए थे। उनका इकोनॉमी रेट 9.00 रहा।

2024 से अब तक शमी ने पावरप्ले में 14 विकेट लिए हैं और इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 8.76 रहा है। IPL 2026 में लखनऊ की पावरप्ले गेंदबाजी का इकॉनमी रेट 8.71 था। टीम ने इस दौरान 23 विकेट लिए थे। शमी ने इस प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाई थी।

लखनऊ को सैम करन से ऑलराउंडर का विकल्प मिलेगा

लखनऊ को सैम करन के रूप में ऐसा ऑलराउंडर मिलेगा, जो बल्लेबाजी क्रम में अलग-अलग नंबरों पर खेल सकता है और गेंदबाजी में भी योगदान दे सकता है।

करन IPL में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं। लखनऊ उनकी तीसरी IPL फ्रेंचाइजी होगी। वे IPL 2026 में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे।

इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर ने 2022 में इंग्लैंड को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्हें टूर्नामेंट और फाइनल, दोनों का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

लखनऊ के लिए करन कप्तानी करते भी दिख सकते हैं। ऋषभ पंत के दिल्ली कैपिटल्स में लौटने के बाद टीम के कप्तान का पद खाली है। हालांकि, कप्तानी की दौड़ में एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस जैसे नाम भी हैं।

सैम करन IPL 2024 में शिखर धवन के चोटिल होने के बाद पंजाब किंग्स की कप्तानी की थी।

सैम करन IPL 2024 में शिखर धवन के चोटिल होने के बाद पंजाब किंग्स की कप्तानी की थी।

एम. सिद्धार्थ 9 विकेट ले चुके

लखनऊ के लेफ्ट आर्म स्पिनर एम. सिद्धार्थ भी राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बनेंगे। तमिलनाडु के 28 साल के सिद्धार्थ ने IPL में अब तक 9 मैच खेले हैं और उनके नाम 9 विकेट हैं। 2024 सीजन में उन्होंने विराट कोहली का विकेट भी लिया था।

IPL 2024 में 3 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के लेफ्ट आर्म स्पिनर एम. सिद्धार्थ ने विराट कोहली को आउट कर अपना पहला IPL विकेट हासिल किया था।

IPL 2024 में 3 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के लेफ्ट आर्म स्पिनर एम. सिद्धार्थ ने विराट कोहली को आउट कर अपना पहला IPL विकेट हासिल किया था।

हर्षल पटेल गुजरात से खेलेंगे

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल IPL 2027 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे। दोनों फ्रेंचाइजी के बीच 4 करोड़ रुपए की ऑल-कैश डील पर सहमति बनी है। इसका मतलब है कि गुजरात के ऑक्शन पर्स से 4 करोड़ रुपए घटेंगे।

हैदराबाद ने हर्षल को 2025 मेगा ऑक्शन में 8 करोड़ रुपए में खरीदा था। हर्षल ने IPL 2025 में 13 मैचों में 16 विकेट लिए थे। उनका इकोनॉमी रेट 9.80 रहा। लेकिन IPL 2026 में उन्हें सिर्फ 5 मैच खेलने का मौका मिला और वे एक भी विकेट नहीं ले सके।

हर्षल दो बार IPL में पर्पल कैप जीत चुके हैं। 2021 में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 32 विकेट लिए थे। 2024 में पंजाब किंग्स के लिए 24 विकेट लेकर वे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। वे अब तक RCB, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और SRH के लिए खेल चुके हैं। गुजरात उनकी पांचवीं IPL फ्रेंचाइजी होगी।

हर्षल पटेल IPL के 124 मैचों में 151 विकेट ले चुके हैं।

हर्षल पटेल IPL के 124 मैचों में 151 विकेट ले चुके हैं।

रिटेंशन की आखिरी तारीख 17 नवंबर

IPL 2027 के लिए सभी 10 टीमों को 17 नवंबर तक अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जमा करनी है। BCCI ने पहले यह तारीख 15 नवंबर रखी थी, लेकिन भारत-न्यूजीलैंड के पांचवें वनडे से तारीख टकराने के कारण इसे दो दिन आगे बढ़ा दिया गया।

इस बार मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों को रिटेन करने की कोई तय अधिकतम सीमा नहीं है। एक टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ी हो सकते हैं, जिनमें 8 से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी नहीं रखे जा सकते। हर टीम का कुल सैलरी कैप 157 करोड़ रुपए है। रिटेन और ट्रेड से आए खिलाड़ियों की फीस इसी बजट में गिनी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.