Headlines

भारत वेलिंगटन में 58 साल से टेस्ट नहीं जीता:न्यूजीलैंड से आज रात 3.30 बजे से मैच, बुमराह की एक साल बाद वापसी




भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा आखिरी चरण में हैं। बुधवार रात 3:30 बजे से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी। जसप्रीत बुमराह इस मैच के जरिए टेस्ट क्रिकेट में एक साल बाद वापसी करेंगे। सीरीज का पहला मैच रात 3:30 बजे से वेलिंगटन में खेला जाएगा। इस मैदान पर टीम इंडिया 58 साल से नहीं जीत सकी है। उसने 1968 में आखिरी टेस्ट मैच जीता था। मंसूर अली खान पटौदी की कप्तानी वाली टीम ने यहां 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद भारत ने यहां 7 टेस्ट मैच खेले, लेकिन एक में भी जीत नहीं पाई। मैच डिटेल्स धोनी की कप्तानी में यहां आखिरी बार टेस्ट सीरीज जीती बेसिन रिजर्व में भारतीय क्रिकेट टीम ने कुल 8 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें से एक जीता है। 2 मैच ड्रॉ रहे, जबकि 5 में हार मिली है। एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने 2009 में न्यूजीलैंड में आखिरी बार टेस्ट मैच और सीरीज जीती थी। इसके बाद धोनी और कोहली कप्तान के तौर पर यहां आए और टेस्ट सीरीज हार गए। यहां पर आखिरी बार भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट 2020 में हुआ था। इंडिया दोनों परियों में 200 का आंकड़ा भी नहीं छू पाई थी। सिर्फ मयंक अग्रवाल (58 रन) ने फिफ्टी लगाई। न्यूजीलैंड के खिलाफ बुमराह का प्रदर्शन कमजोर न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की चुनौती का अंदाजा जसप्रीत बुमराह के रिकॉर्ड से लगाया जा सकता है। उन्होंने बाकी छह टीमों के खिलाफ टेस्ट में 18.76 की औसत से विकेट लिए हैं। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टेस्ट में उनकी गेंदबाजी औसत 45.44 है। बुमराह ने वेलिंगटन में 2020 में टेस्ट मैच खेला था। वे इस मैच में सिर्फ एक विकेट ले सके थे। वे एक साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। पिछली सीरीज में कीवियों ने क्लीन स्वीप किया था बेसिन रिजर्व में तेज गेंदबाजों को मदद

वेलिंगटन की बेसिन रिजर्व की पिच पहले 2 दिन गेंदबाजों को मदद करती है। इससे पहली पारी में स्कोर कम रहेगा। सीमर्स हावी होंगे। दूसरी पारी में पिच सपाट हो सकती है। बैटर्स के पास रन बनाने का मौका होगा। वेलिंगटन दुनिया के सबसे तेज हवाओं वाले शहरों में शामिल है। यहां हवा आमतौर पर उत्तर से दक्षिण दिशा में चलती है। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 भारत : यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी/अंशुल कंबोज/आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा/गुरनूर बरार। न्यूजीलैंड : टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, मैट हेनरी, जैकब डफी/ब्लेयर टिकनर। ——————————————————– भारत के न्यूजीलैंड दौरे की यह खबर भी पढ़िए… न्यूजीलैंड दौरे से पहले गिल ने विलियमसन से मदद ली, ऑकलैंड में कुछ दिन ट्रेनिंग की भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी के लिए पूर्व कीवी कप्तान केन विलियमसन की मदद ली। उन्होंने पिछले महीने ऑकलैंड पहुंचकर प्रैक्टिस की। वहां विलियमसन ने गिल और गुरनूर बरार की प्रैक्टिस का इंतजाम किया। पढ़ें पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *