Headlines

Womens Asian Champions Trophy Bhopal


राजधानी में गुरुवार (19 नवंबर) से महिला हॉकी का अंतरराष्ट्रीय रोमांच शुरू होने जा रहा है। मध्यप्रदेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 में भारत सहित छह देशों की टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी। 19 से 28 नवंबर तक होने वाली इस चैंपियनशिप में मेजबान

.

टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अब नजरें मैदान पर होने वाले मुकाबलों पर हैं।

देखिए अभ्यास की तस्वीरें…

चीन-थाईलैंड में पहला मुकाबला

प्रतियोगिता के पहले दिन ही हॉकी प्रेमियों को तीन मुकाबले देखने को मिलेंगे। दोपहर 12:15 बजे चीन और थाईलैंड के बीच उद्घाटन मुकाबला खेला जाएगा।

इसके बाद दोपहर 2:30 बजे जापान और कोरिया की टीमें आमने-सामने होंगी। दिन का तीसरा और भारतीय टीम का पहला मुकाबला शाम 4:45 बजे भारत और मलेशिया के बीच होगा। इसके बाद शाम 6:30 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा।

पहली बार वूमन हॉकी का बड़ा आयोजन

यह दूसरी बार है जब भोपाल में इतना बड़ा हॉकी का आयोजन हो रहा है। इससे पहले 2009 में वर्ल्ड सीरीज हॉकी का आयोजन किया गया था। वहीं वूमन का यह पहली बार आयोजन किया जा रहा है। हालांकि पुरुषों के इवेंट में कई सालों तक ऐशबाग स्टेडियम में हॉकी का नेशनल टूर्नामेंट आयोजित किया जाता रहा है।

चीन सबसे मजबूत रैंकिंग वाली टीम, भारत दूसरे नंबर पर

टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही छह टीमों की वर्ल्ड रैंकिंग देखें तो चीन चौथे स्थान के साथ सबसे आगे है। भारतीय टीम सातवें स्थान पर है।

जापान 11वें, कोरिया 15वें, मलेशिया 21वें और थाईलैंड 28वें स्थान पर है। एशियाई रैंकिंग में चीन पहले और भारत दूसरे स्थान पर है। ऐसे में भारतीय टीम के सामने घरेलू मैदान पर अपना दम दिखाने और खिताब की दावेदारी मजबूत करने की चुनौती होगी।

लीग चरण में भारत के पांच मुकाबले

भारतीय टीम लीग चरण में अपने पांचों प्रतिद्वंद्वी देशों से भिड़ेगी। पहले मुकाबले में 19 नवंबर को मलेशिया से सामना होगा। इसके बाद 21 नवंबर को कोरिया, 22 नवंबर को थाईलैंड, 24 नवंबर को चीन और 25 नवंबर को जापान के खिलाफ मैच होगा।

पहले दिन के मुकाबले का समय बदलकर शाम 4:45 बजे किया गया है, जबकि भारत के बाकी चार लीग मैच शाम 7 बजे खेले जाएंगे।

27 को पोजिशन मुकाबले, 28 नवंबर को फाइनल

लीग चरण के मुकाबले 25 नवंबर को समाप्त होंगे। इसके बाद 27 नवंबर को टीमों की पोजिशन के आधार पर तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहले और चौथे स्थान की टीम के बीच शाम 4:30 बजे तथा दूसरे और तीसरे स्थान की टीम के बीच शाम 7 बजे मुकाबला होगा। इससे पहले दोपहर 2 बजे पांचवें और छठे स्थान की टीमें भिड़ेंगी।

28 नवंबर को शाम 4:30 बजे ब्रॉन्ज मेडल और शाम 7 बजे गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला खेला जाएगा। इसी के साथ 10 दिन तक चलने वाले इस अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट का समापन होगा।

भोपाल के लिए अंतरराष्ट्रीय हॉकी की मेजबानी का मौका

छह देशों की महिला हॉकी टीमों की मौजूदगी से भोपाल में अंतरराष्ट्रीय खेल गतिविधियों को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। भारतीय टीम घरेलू दर्शकों के सामने खेलेगी। ऐसे में उसकी शुरुआत और चीन-जापान जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ प्रदर्शन पर खास नजर रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…

भोपाल की पिच एशियन गेम्स से बेहतर

महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के आगाज में अब सिर्फ दो दिन बाकी हैं। नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को जापान, चीन और दक्षिण कोरिया की टीमें अपना अभ्यास पूरा कर चुकी हैं। पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.