Headlines

Kangana Ranaut Targets Rahul Gandhi Over Sanskar Post


मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनोट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एक बार फिर तंज कसा है।

हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की दो तस्वीरें शेयर कर कांग्रेस नेता पर तंज कसा है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर दोनों तस्वीरों का कोलाज लगाकर लिखा- ‘संस्कार अ

.

पहली तस्वीर में PM मोदी अपनी मां के सामने झुककर आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी में राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी का चेहरा सहलाते दिखाई दे रहे हैं। कंगना ने सोनिया गांधी के चेहरे पर रेड सर्कल भी लगाया है।

कंगना की यह पोस्ट राहुल गांधी के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने अपने माता-पिता राजीव गांधी और सोनिया गांधी के पारिवारिक जीवन से जुड़ा एक किस्सा सुनाया था। इस बयान को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बहस चल रही है।

इससे पहले भी कंगना ने सोनिया गांधी की किताब को लेकर निशाना साधा था, जिसको लेकर उन पर हिमाचल के शिमला में केस दर्ज हुआ था।

कंगना रनोट ने पीएम मोदी और राहुल गांधी के फोटो का कोलाज बनाकर पोस्ट किया।

कंगना रनोट ने पीएम मोदी और राहुल गांधी के फोटो का कोलाज बनाकर पोस्ट किया।

राहुल के बयान से विवाद, कंगना ने साधा निशाना…

PM मोदी और राहुल गांधी की तस्वीरों का कोलाज शेयर किया

कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो अलग-अलग तस्वीरें एक साथ साझा कीं। पहली तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां के सामने झुककर उनका आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं। दूसरी तस्वीर में राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ हैं और उनका चेहरा सहला रहे हैं। कंगना ने सोनिया गांधी के चेहरे को लाल घेरे से हाइलाइट किया। दोनों तस्वीरों के ऊपर उन्होंने ‘संस्कार अपने-अपने’ लिखकर अपनी राजनीतिक टिप्पणी की।

राहुल ने सुनाया था माता-पिता के पारिवारिक जीवन का किस्सा

विवाद की शुरुआत सोमवार को दिल्ली में सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के विमोचन कार्यक्रम से हुई थी। यहां राहुल गांधी ने अपने माता-पिता के आपसी प्रेम से जुड़ा बचपन का एक किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया कि भोजन के दौरान उनकी मां सोनिया गांधी, पिता राजीव गांधी की गोद में बैठती थीं। बचपन में उन्हें यह सामान्य लगता था, लेकिन जब वह दोस्तों के घर जाते तो वहां ऐसा नहीं देखते थे। इस पर उन्होंने अपने दोस्तों से भी सवाल किया था।

हिमंत बिस्वा सरमा समेत BJP नेताओं ने की आलोचना

राहुल गांधी के इस बयान के बाद भाजपा नेताओं ने उन पर निशाना साधा। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा समेत कई नेताओं ने उनकी टिप्पणी की आलोचना की। इस बयान को लेकर दोनों पार्टियों के बीच राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई।

राहुल ने शिव-पार्वती की तस्वीर शेयर कर दिया जवाब

भाजपा नेताओं की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर भगवान शिव और माता पार्वती की एक प्राचीन मूर्ति की तस्वीर साझा की। इसके जरिए उन्होंने प्रेम और अपनत्व का संदेश देने की कोशिश की। अब कंगना ने PM मोदी और राहुल गांधी की तस्वीरों का कोलाज साझा कर इस विवाद में अपनी प्रतिक्रिया दी है।

‌BJP के आरोपों का राहुल गांधी ने ये तस्वीर शेयर करके जवाब दिया।

‌BJP के आरोपों का राहुल गांधी ने ये तस्वीर शेयर करके जवाब दिया।

13 नवंबर को शिमला में कंगना पर हुई थी FIR

कंगना के खिलाफ गांधी परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों के मामले में हिमाचल प्रदेश के शिमला में FIR दर्ज है। शिमला निवासी रिटायर्ड कैप्टन अतुल शर्मा की शिकायत पर 13 नवंबर को बालूगंज थाने में यह मामला दर्ज किया गया था।

इंदिरा, संजय और राजीव गांधी को लेकर पोस्ट करने का आरोप

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि कंगना ने 10 नवंबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से गांधी परिवार को लेकर कई पोस्ट साझा की थीं। अतुल शर्मा ने कंगना के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि ये भ्रामक, अपुष्ट और भड़काऊ है और इससे सार्वजनिक शांति और सामाजिक सौहार्द्र प्रभावित हो सकता है। DGP के निर्देशों पर शिमला पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था।

————–

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट पर हिमाचल में FIR:गैर-जमानती धारा लगी; सोशल मीडिया पर सोनिया गांधी के खिलाफ पोस्ट की थी

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और गांधी परिवार को लेकर टिप्पणी पर मंडी से BJP सांसद कंगना रनोट फंसती नजर आ रही हैं। रिटायर्ड कैप्टन अतुल शर्मा की शिकायत पर शिमला पुलिस ने बालूगंज थाना में सांसद के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.