Headlines

Pat Cummins Sandpaper Gate Controversy


25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कैमरन बैनक्रॉफ्ट के एक दिन पहले किए गए खुलासे के बावजूद टेस्ट कप्तान पैट कमिंस अपने पुराने बयान पर कायम हैं। बैनक्रॉफ्ट ने दावा किया था कि 2018 के सैंडपेपर विवाद में बॉल टैम्परिंग की जानकारी पूरी टीम को थी। कमिंस के एजेंट नील मैक्सवेल ने गुरुवार को कहा कि उनका रुख पिछले 8 साल से नहीं बदला है। कमिंस का कहना है कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी।

2018 में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट में बॉल टैम्परिंग विवाद हुआ था। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर कैमरन बैनक्रॉफ्ट को सैंडपेपर से गेंद की सतह खुरचते हुए कैमरे में पकड़ा गया था। उस समय स्टीव स्मिथ ने कप्तानी छोड़ दी थी, जबकि बैनक्रॉफ्ट और डेविड वॉर्नर पर भी कार्रवाई हुई थी।

ख्वाजा की किताब से फिर चर्चा में आया सैंडपेपर विवाद

यह विवाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा की बायोग्राफी ‘सब्र’ सामने आने के बाद फिर चर्चा में आया। ख्वाजा ने किताब में दावा किया था कि 2018 के साउथ अफ्रीका दौरे पर पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को बॉल टैम्परिंग की जानकारी थी।

बैनक्रॉफ्ट ने ख्वाजा के दावों का समर्थन किया

बैनक्रॉफ्ट ने बुधवार शाम अपने लेख में ख्वाजा के दावों का समर्थन किया। उन्होंने पोर्ट एलिजाबेथ और केपटाउन टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ की घटनाओं और टीम के सदस्यों की जानकारी को लेकर कई खुलासे किए। उनका लेख क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) की ओर से इस मामले पर स्वतंत्र फोरम बनाने की घोषणा के कुछ घंटे बाद आया।

बैनक्रॉफ्ट बोले- कमिंस की बात सुनकर गुस्सा आया, खुद को ठगा और अकेला महसूस किया

बैनक्रॉफ्ट ने अपने लेख में पिछले शुक्रवार को सिडनी में हुई पैट कमिंस की 68 मिनट लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भावुक प्रतिक्रिया दी। उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमिंस ने ख्वाजा के दावों को ‘100% गलत’ बताया था और कहा था कि वे लोगों की जिंदगी के साथ लापरवाही बरत रहे हैं।

बैनक्रॉफ्ट ने लिखा, ‘कमिंस की बातें सुनकर मुझे गुस्सा आया, मैंने खुद को ठगा हुआ और अकेला महसूस किया।’

बैनक्रॉफ्ट ने 2021 में ‘द गार्जियन’ को दिए इंटरव्यू का भी जिक्र किया। उस समय उन्होंने कहा था कि गेंदबाजों को इस योजना की जानकारी होना स्वाभाविक है। इसके बाद चार प्रमुख गेंदबाजों ने संयुक्त बयान जारी कर उनके दावे का खंडन किया था। बैनक्रॉफ्ट के मुताबिक, इस बयान के बाद उन्हें दोबारा टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला।

कमिंस के एजेंट बोले- 8 साल से बयान नहीं बदला

बैनक्रॉफ्ट के खुलासे के बाद कमिंस के एजेंट नील मैक्सवेल ने Cricinfo से कहा कि उनका रुख पिछले 8 साल से एक जैसा है। उन्होंने कहा कि कमिंस को बैनक्रॉफ्ट के लिए बुरा लगता है, क्योंकि वे कठिन दौर से गुजरे हैं। मैक्सवेल ने लोगों से कमिंस का पिछले हफ्ते का इंटरव्यू दोबारा पढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि कमिंस ने हर सवाल का जवाब दिया है।

मैक्सवेल के मुताबिक, केपटाउन में 24 साल के कमिंस ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को सुधारने का संकल्प लिया था और पिछले 8 साल इसी काम में लगाए हैं। जोश हेजलवुड और नाथन लियोन ने नए खुलासे पर कोई बयान नहीं दिया है। मिचेल स्टार्क पहले ही कह चुके हैं कि 2021 के गेंदबाजों के संयुक्त बयान में कुछ नहीं बदला है।

गेंदबाजों से बातचीत का दावा, मीडिया मैनेजर ने जताई थी चिंता

बैनक्रॉफ्ट ने गेंद की रिवर्स स्विंग और उसे बेहतर करने के प्रयासों को लेकर गेंदबाजों और विकेटकीपर टिम पेन से बातचीत का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन बातचीतों ने उन्हें बाद के वर्षों में परेशान किया। हालांकि, उन्होंने गेंद के रिवर्स होने की जानकारी, छेड़छाड़ का शक और सैंडपेपर के इस्तेमाल की जानकारी होने में अंतर भी बताया।

बैनक्रॉफ्ट के मुताबिक, सपोर्ट स्टाफ में सिर्फ मीडिया मैनेजर केट हचिसन ने इस योजना पर चिंता जताई थी। उन्होंने तत्कालीन हेड कोच डैरेन लेहमैन और बॉलिंग कोच डेविड सेकर के बातचीत के दौरान मौजूद रहने का भी जिक्र किया। लेहमैन ने कहा कि वे अगले कुछ दिनों में सामने आए आरोपों को समझेंगे और उन पर विचार करेंगे।

बैनक्रॉफ्ट ने 2018 बॉल टैम्परिंग विवाद पर कई अहम बातें बताईं

बैनक्रॉफ्ट ने 2018 बॉल टैम्परिंग विवाद पर कई अहम बातें बताईं

हैंड्सकॉम्ब कमेंट्री से हटे, CA ने कहा- बैनक्रॉफ्ट की बात का सम्मान करते हैं

बैनक्रॉफ्ट के मुताबिक, केपटाउन टेस्ट के दौरान रिजर्व खिलाड़ी पीटर हैंड्सकॉम्ब मैदान पर आए थे और उन्हें बताया था कि वे कैमरे पर पकड़े गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद हैंड्सकॉम्ब और रेडियो नेटवर्क SEN ने आपसी सहमति से उनकी कमेंट्री रोकने का फैसला लिया।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के CEO टॉड ग्रीनबर्ग ने कहा कि कमिंस को क्लीन चिट देने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनका बयान 2018 से एक जैसा रहा है। CA ने कहा, ‘हम कैमरन बैनक्रॉफ्ट द्वारा अपनी बात रखे जाने का सम्मान करते हैं। 2018 की घटनाओं के कई पहलू हो सकते हैं, इसीलिए हमने फोरम बनाया है। हम जल्द ही इसकी प्रक्रिया शुरू करेंगे।’

———————————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

बैनक्रॉफ्ट का खुलासा-बॉल टैम्परिंग में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम शामिल थी:कहा- सैंडपेपर का आइडिया वॉर्नर का था, सिर्फ स्टीव स्मिथ ने मना किया

2018 में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट में बॉल टैम्परिंग विवाद हुआ था। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर कैमरन बैनक्रॉफ्ट को सैंडपेपर से गेंद की सतह खुरचते हुए कैमरे में पकड़ा गया था। उस समय स्टीव स्मिथ ने कप्तानी छोड़ दी थी, जबकि बैनक्रॉफ्ट और डेविड वॉर्नर पर भी कार्रवाई हुई थी। पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.